एक्साइज ड्यूटी घटाने का असर, ऑइल कंपनियों के स्टॉक्स धड़ाम, सेंसेक्स 800 पॉइंट नीचे

Sensex crashed over 800 points, Rupee, oil and three other factors
एक्साइज ड्यूटी घटाने का असर, ऑइल कंपनियों के स्टॉक्स धड़ाम, सेंसेक्स 800 पॉइंट नीचे
एक्साइज ड्यूटी घटाने का असर, ऑइल कंपनियों के स्टॉक्स धड़ाम, सेंसेक्स 800 पॉइंट नीचे
हाईलाइट
  • निफ्टी में 259 अंक (2.39%) की गिरावट देखी गई। सबसे ज्यादा मार पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों पर पड़ी।
  • भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है।
  • सेंसेक्स 806.47 अंक (2.24%) की बड़ी गिरावट के साथ 35
  • 169.16 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। गुरुवार को जबरदस्त बिकवाली की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 806.47 अंक (2.24%) की बड़ी गिरावट के साथ 35,169.16 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 259 अंक (2.39%) की गिरावट देखी गई। निफ्टी 10,599.25 के स्तर पर बंद हुई। सबसे ज्यादा मार पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों पर पड़ी।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
सेंसेक्स सुबह 155.10 अंकों की गिरावाट के साथ 35,820.53 पर खुला और 806.47 अंकों या 2.24 फीसदी गिरावट के साथ 35,169.16 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,820.53 के ऊपरी और 35,022.12 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी की बात करे तो 10,754.70 पर ओपन होने के बाद निफ्टी ने 10,547.25 का लो लगाया। दिनभर के कारोबार के दौरान 10,754.70 का उच्चतम स्तर निफ्टी ने छुआ और 10,599.25 पर बंद हुई। बुधवार को निफ्टी 10,858.25 के स्तर पर बंद हुई थी।

NSE पर सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में
NSE पर सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी फार्मा में सबसे ज्यादा 3.22% की गिरावट देखी गई। निफ्टी बैंक में -1.00%, निफ्टी ऑटो में -1.80%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस -1.02%, निफ्टी एफएमसीजी -2.94%, निफ्टी आईटी -2.95%, निफ्टी मीडिया -0.45%, निफ्टी मेटल -0.55%, निफ्टी पीएसयू बैंक -0.28%, निफ्टी प्राइवेट बैंक -0.45% और निफ्टी रिएल्टी में -0.72% की गिरावट देखी गई।

मिडकैप और स्माॉलकैप शेयरों में भी गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखी गई। BSE का मिडकैप इंडेक्स -283.95 अंक(-1.93%) की गिरावट के साथ 14392.53 और स्मॉलकैप इंडेक्स 298.25 अंक (-2.07%) की गिरावट के साथ 14126.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में -2.04 की गिरावट देखी गई। यह 16,736.50 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडैक्स -2.20% की गिरावट के साथ 6,059.45 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी में गिरावट वाले टॉप पांच शेयर
हिंद पेट्रो - (194.80) -22.44%
बीपीसीएल - (306.50) -18.88%
आईओसी - (129.50) -18.24%
ओएनजीसी - (163.35) -9.98%
रिलायंस - (1,108.50) -8.02%

सेंसेक्स में गिरावट वाले टॉप पांच शेयर
रिलायंस - (1120.55) -7.03%
हीरो मोटो कॉर्प - (2757.00) -5.45%
टीसीएस - (2064.25) -4.54%
अडानी पोर्ट्स - (315.95) -4.17%
ओएनजीसी - (174.80) 3.74%

क्या है गिरावट के कारण?

  • वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को गिरते रुपये और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान किया। उनके इस ऐलान के बाद तेल कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने के लिए एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा की गई है।
  • डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है। गुरवार को रुपए ने गिरावट का नया रिकॉर्ड बनाया। रुपया 73.77 के स्तर तक पहुंच गया। 
  • कच्चा तेल पिछले नो महिनों में 64 से 85 डॉलर प्रति बैरल पहुंच चुका है और इसके सौ डालर तक पहुंचने की आशंका है। अमेरिकी दबाव के बावजूद रूस और ओपेक देश तेल आपूर्ति बढ़ाने को तैयार नहीं दिख रहे हैं, जबकि ईरान पर चार नवंबर से प्रतिबंध लागू हो जाएंगे।
  • एशियाई बाजारों की कमजोरी का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला। गुरुवार सुबह से ही जापान के इंडेक्स निक्केई में मुनाफावसूली के चलते गिरावट रही। निक्केई 135.34 (0.56%) की गिरावट के साथ 23,975.62 पर बंद हुआ, जबकि हॉन्ग कॉन्ग का हेंग सेंग 1.73% गिरकर 26,623.87 के स्तर पर बंद हुआ। ताइवान के इंडेक्स में भी गिरावट देखी गई।

Created On :   4 Oct 2018 11:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story