तीन दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स -निफ्टी में बढ़त, मिडकैप-स्मालकैप गिरे

Sensex ends almost 100 points higher, Nifty around 10,350
तीन दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स -निफ्टी में बढ़त, मिडकैप-स्मालकैप गिरे
तीन दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स -निफ्टी में बढ़त, मिडकैप-स्मालकैप गिरे
हाईलाइट
  • निफ्टी में +31.60 (0.31%) की बढ़त देखी गई। निफ्टी 10
  • 348.05 के स्तर पर बंद हुई।
  • पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।
  • सेंसेक्स +97.39 अंक (0.28%) की बढ़त के साथ 34
  • 474.38 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क मुंबई। पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद हफ्ते के पहले काराबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स +97.39 अंक (0.28%) की बढ़त के साथ 34,474.38 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में +31.60 (0.31%) की तेजी देखी गई। निफ्टी 10,348.05 के स्तर पर बंद हुई। सबसे ज्यादा बढ़त एनर्जी, फाइनेंस और पेट्रोलियम कंपनियों के स्टॉक्स में देखने को मिली।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
सोमवार को कारोबार में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला। बाजार ऊपरी और निचले स्तरों के बीच झूलता दिखाई दिया। हालांकि कारोबार के आखिरी घंटों में वित्तीय कंपनियों के शेयरों में आई तेजी के चलते मार्केट हरे निशान में बंद हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे शेयरों में आई तेजी ने भी बाजार को हरे निशान में बंद होने में मदद की। सेंसेक्स सुबह 35.37 अंकों की मजबूती के साथ 34,412.36 पर खुला और +97.39 अंक (0.28%) की बढ़त के साथ 34,474.38 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 34,636.43 के ऊपरी और  33,974.66 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 6.3 अंकों की मामूली कमजोरी के साथ 10,310.15 पर खुली और +31.60 अंक (0.31%) की बढ़त के साथ 10,348.05 पर बंद हुई। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,398.35 के ऊपरी और 10,198.40 के नीचले स्तर को धुआ।

NSE पर 7 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 7 इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.79% की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक 0.72%, निफ्टी ऑटो 0.61% और  निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.94% की बढ़त देखी गई। जबकि सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी रिएल्टी में देखने को मिली। यह -3.21% की गिरावट के साथ बंद हुई। वहीं  निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस -0.40%, निफ्टी एफएमसीजी -0.60%, निफ्टी आईटी -1.84%, निफ्टी मीडिया -0.97%, निफ्टी मेटल -3.05% और निफ्टी फार्मा -0.44% की गिरावट देखी गई।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त के बावजूद गिरावट देखी गई। BSE का मिडकैप इंडेक्स -278.94 अंक (-1.99%) की गिरावट के साथ 13724.87 और स्मॉलकैप इंडेक्स -277.64 अंक (-2.01%) की गिरावट के साथ 13562.62 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में -1.50% की गिरावट देखी गई। यह 16,055.40 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडैक्स -2.39% की गिरावट के साथ 5,770.20 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी में बढ़त वाले टॉप पांच शेयर
हिंद पेट्रो - (163.95) 8.54%
यस बैंक - (221.75) 7.65%
आईओसी - (125.00) 5.89%
रिलायंस - (1,110.00) 5.83%
हीरो मोटो कॉर्प - (2,873.10) 4.83%

सेंसेक्स में बढ़त वाले टॉप पांच शेयर
यस बैंक - (220.80) 7.08%
रिलायंस - (1107.95) 5.53%
हीरो मोटो कॉर्प - (2881.75) 5.14%
कोटक बैंक - (1104.60) 4.87%
एशियन पेंट - (1251.45) 3.61%

क्या कहते है मार्केट एक्सपर्ट?
भारी उतार चढ़ाव के कारण फिलहाल मार्केट में ट्रेड करना मुश्किल है। एक्सपर्ट मानते है कि मार्केट को स्थिर होने में थोड़ा समय लगेगा। कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहा रुपया वर्तमान बाजार की दिशा तय कर रहे हैं। हालांकि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बाजार, कंपनियों के प्रॉफिट और दूसरे अनाउंसमेंट पर अपनी दिशा बदलेगा। फिलहाल की स्थिति में एक्सपर्ट्स की राय है कि निवेशक मार्केट में लिमिटेड पोजिशन रखे और स्पष्टता आने तक प्रतीक्षा करे।
 

Created On :   8 Oct 2018 12:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story