दो दिन में सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट, निफ्टी 302 अंक टूटा

Sensex falls 509 pts, Nifty at 11,287 as rupee hits fresh low
दो दिन में सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट, निफ्टी 302 अंक टूटा
दो दिन में सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट, निफ्टी 302 अंक टूटा
हाईलाइट
  • डॉलर के मुकाबले रुपए में आ रही गिरावट को मार्केट में गिरावट की वजह।
  • मंगलवार को घरेलू बाजार एक महीने के लोअर लेवल पर बंद हुए।
  • सेंसेक्स में 509.04 अंक और निफ्टी में 150.60 अंक की गिरावट।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपए में आ रही गिरावट और ग्लोबल मार्केट के मिले जुले संकेतों के बीच मंगलवार को घरेलू बाजार एक महीने के लोअर लेवल पर बंद हुए। सेंसेक्स मंगलवार को 509.04 अंक यानि 1.34 प्रतिशत गिरकर 37,413.13 पर और निफ्टी 150.60 अंक यानि 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 11,287.50 के स्तर पर बंद हुआ। बीते दो दिनो में सेंसेक्स लगभग 1000 पॉइंट नीचे आ गया है वहीं, निफ्टी 302 पॉइंट्स टूटा है। बता दें कि सोमवार को सेंसेक्स 467.65 अंकों की गिरावट के साथ 37,922.17 पर और निफ्टी 151.00 अंकों की गिरावट के साथ 11,438.10 पर बंद हुआ था। 

 

NSE पर 11 इंडेक्स लाल निशान में
NSE पर सभी 11 इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बैंक निफ्टी 394 अंक गिरकर 26807 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी आईटी में 0.70 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 1.60 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा गिरावट FMCG सेक्टर में दिखी। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.36% और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.25% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.34% की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स पर 1800 से ज्यादा शेयर गिरे।

 

क्या है गिरावट की वजह?
शेयर बाजार में गिरावट की मुख्य वजह रुपए की कमजोरी को माना जा रहा है। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 72.72 के ऑलटाइम लो पर आ गया है। इसके अलावा, अप्रैल-जून क्वार्टर करंट अकाउंट डेफिसिट (CAD) बढ़कर 1580 हजार करोड़ डॉलर हो गया है, जो पिछले साल समान क्वार्टर में 1500 करोड़ डॉलर था। वहीं  क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों से बॉन्ड और रुपए पर असर पड़ा है। नवंबर 2014 के बाद 10 ईयर बॉन्ड यील्ड्स बढ़कर 8.11 फीसदी पर पहुंच गया है।

 

सेंसेक्स में गिरावट वाले टॉप पांच शेयर
टाटा स्टील - 3.46 %
पावर ग्रिड - 3.21 %
हीरो मोटोकॉर्प - 3.06 %
टाटा मोटर्स - 3.03 %
आईटीसी - 2092 %

 

निफ्टी में गिरावट नाले टॉप पांच शेयर
टाइटन - 4.50 %
टाटा स्टील - 3.94 %
आईटीसी - 3.38 %
टाटा मोटर्स - 3.25 % 
पावर ग्रिड - 3.21 %
 

Created On :   11 Sep 2018 1:41 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story