ऑल टाइम हाई पर सेंसेक्स, निफ्टी भी 12,050 के पार, जानिए क्या है कारण?

Sensex hits lifetime high, Nifty above 12,050
ऑल टाइम हाई पर सेंसेक्स, निफ्टी भी 12,050 के पार, जानिए क्या है कारण?
ऑल टाइम हाई पर सेंसेक्स, निफ्टी भी 12,050 के पार, जानिए क्या है कारण?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड टॉक के पॉजिटिव संकेतों के चलते भारतीय बाजारों ने सोमवार को नया रिकॉर्ड बनाया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 529.82 पॉइंट की तेजी के साथ 38,177.95 पर बंद हुआ जो कि सेंसेक्स का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में भी 159 पॉइंट की बढ़त देखी गई। यह 12,073.75 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा बढ़त मेटल के शेयरों में देखने को मिली। 

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
सेंसेक्स सुबह 80.25 अंक ऊपर 40,439.66 पर खुला और 529.82 (1.31%) की बढ़त के साथ 40,889.23 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 40,931.71 के ऊपरी और 40,393.90 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 8.05 अंक की मामूली तेजी के साथ 11,922.45 पर खुला और 159.35 (1.34%) की बढ़त के साथ 12,073.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 12,084.50 के ऊपरी और 11,919.75 के निचले स्तर को छुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त
BSE का मिडकैप इंडेक्स 172.28 (1.17%) की बढ़त के साथ 14,910.95 और स्मॉलकैप इंडेक्स 108.49 (0.81%) की बढ़त के साथ 13,462.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.11% की बढ़त देखी गई। यह 17,054.75 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 0.69% की बढ़त के साथ 5,741.25 के स्तर पर बंद हुआ।

NSE पर 10 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 10 हरे निशान में बंद हुए। केवल निफ्टी मीडिया ही ऐसा इंडेक्स रहा जो लाल निशान में बंद हुआ। निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 1.63% की गिरावट देखी गई। जबकि सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मेटल इंडेक्स में देखी गई जो 3.09% बढ़कर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 1.46%, निफ्टी ऑटो 1.82%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 1.50%, निफ्टी एफएमसीजी 0.87%, निफ्टी आईटी 0.76%, निफ्टी फार्मा 1.80%, निफ्टी पीएसयू बैंक 1.64%, निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.46% और निफ्टी रिएल्टी में 1.56% की बढ़त देखी गई।

सेंसेक्स टॉप गेनर्स

Security Name

LTP

% Chg

भारती एयरटेल

451.30

7.20

टाटा स्टील

419.55

4.99

इंडसइंड बैंक    

1497.20

3.49

एक्सिस बैंक

754.80

3.10

वीईडीएल

146.05

2.74


निफ्टी टॉम लूजर्स

Security Name

LTP

% Chg

ज़ी एंटरटेनमेंट

339

5.33

ओएनजीसी

130.80

2.28

यस बैंक

63.90

1.39

बीपीसीएल

507.25

0.42

गेल

122.00

0.29

 

बाजार में तेजी के क्या है कारण?

1. साल के अंत तक व्यापार सौदा?
अमेरिका और चीन के बीच साल के अंत तक डील साइन होने की खबरों ने बाजार के पॉजिटिव सेंटीमेंट को बल मिला। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शुक्रवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की इच्छा जताने के बाद दोनों देशों के बीच इस साल के अंत तक एक डील पर साइन हो सकते हैं।

2. इंडेक्स की कंपनियों में बदलाव
बीएसई ने शुक्रवार को अपने प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स के कंपोजिशन में कुछ बदलावों की घोषणा की। एक्सचेंज ने अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन और नेस्ले इंडिया को सेंसेक्स में शामिल किया है जबकि टाटा मोटर्स, टाटा मोटर्स डीवीआर, यस बैंक और वेदांता को इंडेक्स से हटाने का फैसला किया गया है। यह 23 दिसंबर से प्रभावी होगा।

3. FPIs के पॉजिटिव सेंटीमेंट
एनएसडीएल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को भारतीय इक्विटी बाजार में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया। पिछले सप्ताह नेट इनफ्लो 2,683.96 करोड़ रुपये था। कुल मिलाकर, एफआईआई का नवंबर में भारतीय बाजार में 17,548 करोड़ रुपये का निवेश रहा है।

4. एशियाई बाजार
एशियाई बाजारों की रैली से भी घरूलू बाजारों में उछाल देखने को मिला है। जापान का निक्केई 0.7 फीसदी, ऑस्ट्रेलियाई शेयर बाजार 0.5 फीसदी और शंघाई ब्लूचिप में 0.3 फीसदी की मजबूती देखी गई। हेंग सेंग में भी 1.5 फीसदी की तेजी देखी गई। अधिकतर यूरोपीय बाजार तेजी के साथ खुले। एफटीएसई में 0.7 फीसदी, सीएसी में 0.6 फीसदी और डीएएक्स में 0.5 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई।

Created On :   25 Nov 2019 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story