शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स में 461 और निफ्टी में 160 पॉइंट की तेजी

Sensex jumps 461 pts, Nifty above 10450 as rupee recovers
शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स में 461 और निफ्टी में 160 पॉइंट की तेजी
शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स में 461 और निफ्टी में 160 पॉइंट की तेजी
हाईलाइट
  • निफ्टी में +159.05 अंकों की तेजी देखी गई। निफ्टी 10
  • 460.10 के स्तर पर बंद हुई।
  • डॉलर के मुकाबले रुपए में आई मजबूती और अन्य संकेतों के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई।
  • सेंसेक्स +461.42 अंकों की बढ़त के साथ 34
  • 760.89 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क मुंबई। डॉलर के मुकाबले रुपए में आई मजबूती और अन्य संकेतों के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स +461.42 अंकों की बढ़त के साथ 34,760.89 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में +159.05 अंकों  की तेजी देखी गई। निफ्टी 10,460.10 के स्तर पर बंद हुई। सबसे ज्यादा बढ़त बैंकिंग और ऑटो सेक्टर की कंपनियों के स्टॉक्स में देखने को मिली।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
सेंसेक्स सुबह 193.74 अंकों की मजबूती के साथ 34,493.21 पर खुला और +461.42 (1.35%) की बढ़त के साथ 34,760.89 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 34,858.35 के ऊपरी और 34,346.50 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 30.8 अंकों की तेजी के साथ 10,331.85 पर खुली और +159.05 अंक (1.54%) की बढ़त के साथ 10,460.10 पर बंद हुई। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,482.35 के ऊपरी और 10,318.25 के नीचले स्तर को छुआ।

NSE पर 10 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 10 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा 5.58% की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक 3.24%, निफ्टी ऑटो 2.62% , निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 3.44%, निफ्टी एफएमसीजी 1.65%, निफ्टी मीडिया 5.50%, निफ्टी मेटल -1.92%,  निफ्टी फार्मा 1.38%, निफ्टी प्राइवेट बैंक 3.35% और निफ्टी रिएल्टी में 4.20% की बढ़त देखी गई। निफ्टी का आईटी इंडेक्स ही अकेला ऐसा रहा जिसमें 1.47% की गिरावट देखी गई।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बुधवार को तेजी देखी गई। BSE का मिडकैप इंडेक्स +579.42 अंक (4.23%)  की बढ़त के साथ 14282.77 और स्मॉलकैप इंडेक्स+495.91 (3.67%) की तेजी के साथ 13997.86 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 4.14% की तेजी देखी गई। यह 16,666.50 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 4.05% की तेजी के साथ 5,989.20 के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप में अदानी पावर, श्रीराम ट्रांसपोर्ट, पीरामल एंटरप्राइजेज, एनएलसी इंडिया और एमआरपीएल 24.8-10.25 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में एचईजी, जीनस पावर, टीडी पावर सिस्टम, मास्टेक और दीवान हाउसिंग 20-16.1 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए हैं।

निफ्टी में बढ़त वाले टॉप पांच शेयर
बजाज फिनसर्व - (5,980.00) 10.15%
बजाज फाइनेंस - (2,256.95) 9.52%
ज़ील - (465.00) 7.44%
आइसर मोटर - (22,640.00) 7.37%
एक्सिस बैंक - (588.80) 6.50%

सेंसेक्स में बढ़त वाले टॉप पांच शेयर
एक्सिस बैंक - (589.35) 6.62%
एसबीआईएन - (278.10) 5.88%
मारूती - (7011.15) 4.77%
यस बैंक - (234.05) 4.44%
आईसीआईसीआई बैंक - (318.90) 4.18%

क्या है तेजी के कारण?

  • डॉलर के मुकाबले रुपए में सुधार से बाजार को सहारा मिला है। रुपया बुधवार को 23 पैसे मजबूत हुआ। मंगलवार को यह 74.39 के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था।
  • त्योहारी सीजन में फंड की कमी ना हो, इसके लिए आरबीआई गुरुवार को 12,000 करोड़ रुपए के बॉन्ड खरीदेगा। इसका भी असर बाजार पर पड़ा है।
  • कुछ मार्केट एक्सपर्ट मानते है कि निफ्टी ओवरसोल्ड जोन में चली गई थी जिस कारण बुधवार को बाजार में शॉर्ट कवरिंग देखी गई। शॉर्ट कवरिंग के चलते बाजार में तेजी आई।

 

क्या हैं मार्केट एक्सपर्ट की राय?
भारी उतार चढ़ाव के कारण फिलहाल मार्केट में ट्रेड करना मुश्किल है। एक्सपर्ट मानते है कि मार्केट को स्थिर होने में थोड़ा समय लगेगा। कच्चे तेल की कीमत और  रुपया वर्तमान बाजार की दिशा तय कर रहे हैं। हालांकि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बाजार, कंपनियों के प्रॉफिट और दूसरे अनाउंसमेंट पर अपनी दिशा बदलेगा। बाजार की IIP और CPI, WPI महंगाई के आंकड़ों पर भी नजर है, जो अगले एक दो हफ्तो में आना शुरू हो जाएंगे। फिलहाल की स्थिति में एक्सपर्ट्स की राय है कि निवेशक मार्केट में लिमिटेड पोजिशन रखे और स्पष्टता आने तक प्रतीक्षा करे।

Created On :   10 Oct 2018 12:48 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story