कमजोर ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स में 463 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी 150 अंक टूटा

Sensex plummets 464 points Nifty ends tad above 10,300
कमजोर ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स में 463 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी 150 अंक टूटा
कमजोर ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स में 463 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी 150 अंक टूटा
हाईलाइट
  • निफ्टी में 149.50 अंक की गिरावट देखी गई।
  • विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली।
  • सेंसेक्स 463.95 अंकों की गिरावट के साथ 34
  • 315.63 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स −463.95 अंकों की गिरावट के साथ 34,315.63 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में  −149.50 अंक की गिरावट देखी गई। निफ्टी 10,303.55 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट आईटी कंपनियों के स्टॉक्स में देखी गई।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
शुक्रवार को कारोबार में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों के बाद सेंसेक्स सुबह 216.29 अंकों की गिरावट के साथ 34,563.29 पर खुला और −463.95 अंक (-1.33%) की गिरावट के साथ 34,315.63 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 34,563.29 के ऊपरी और  34,140.32 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 113.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,339.70 पर खुला और −149.50 अंक (1.43%) की गिरावट के साथ 10,303.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,380.10 के ऊपरी और 10,249.60 के नीचले स्तर को छुआ।

NSE पर 8 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 8 इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी का आईटी इंडेक्स सबसे ज्यादा -3.16 % की गिरावट के साथ 14,476.85 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक -0.41%, निफ्टी ऑटो -1.64%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस -1.27%, निफ्टी मीडिया -2.11%, निफ्टी फार्मा -0.37%, निफ्टी प्राइवेट बैंक -0.50% और निफ्टी रिएल्टी में -0.75% की गिरावट देखी गई। वहीं निफ्टी एफएमसीजी 0.78% , निफ्टी मेटल 0.06% और निफ्टी पीएसयू बैंक में  0.02% की तेजी देखने को मिली।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी शुक्रवार को गिरावट देखी गई। BSE का मिडकैप इंडेक्स -155.93 अंक (-1.10%) की गिरावट के साथ 14058.30 और स्मॉलकैप इंडेक्स -188.24 (-1.32%) की गिरावट के साथ 14082.92 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में -1.55% की तेजी देखी गई। यह 16,514.95 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स -1.26% की तेजी के साथ 5,993.25 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी में गिरावट वाले टॉप पांच शेयर
इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस - (659.05) -16.43%
एचसीएल टेक - (957.00) -6.57%
यस बैंक -(219.35) -5.41    %
रिलायंस - (1,100.30) -4.43%
एचडीएफसी - (1,665.00) -4.19%

सेंसेक्स में बढ़त वाले टॉप पांच शेयर
यस बैंक -(217.70) -6.06%
एचडीएफसी - (1661.30) -4.32%
रिलायंस - (1101.65) -4.11%
टाटा मोटर्स डीजीआर - (95.95) -4.00%
हीरो मोटर कॉर्प - (2711.00) -3.70%

क्या है गिरावट के कारण?
कमजोर वैश्विक संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। सभी एशियाई बाजार लाल रंग में कारोबार करते देखे गए। अमेरिकी बाजार में भी गुरुवार को तेज गिरावट आई। डाऊ जोन्स  327 अंक (1.27%) की गिरावाट के साथ 25379 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स को लीड करने वाली रिलायंस और इंफोसिस के नतीजों ने भी बाजार को निराश किया जिस कारण ये गिरावट देखी जा रही है।

Created On :   19 Oct 2018 12:08 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story