शेयर बाजार में फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 505 अंक गिरा, निफ्टी भी 137 अंक टूटा

Sensex plunges 505 points, Nifty ends at 11,377
शेयर बाजार में फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 505 अंक गिरा, निफ्टी भी 137 अंक टूटा
शेयर बाजार में फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 505 अंक गिरा, निफ्टी भी 137 अंक टूटा
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 505.13 अंक यानि 1.33 प्रतिशत गिरकर 37
  • 585.51 पर बंद।
  • ग्लोबल मार्केट के मिले जुले संकेतों के बीच सोमवार को घरेलू बाजार में गिरावट देखी गई।
  • निफ्टी 137.40 अंक यानि 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 11
  • 377.80 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। डॉलर के मुकाबले रुपए में आ रही गिरावट और ग्लोबल मार्केट के मिले जुले संकेतों के बीच सोमवार को घरेलू बाजार में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 505.13 अंक यानि 1.33 प्रतिशत गिरकर 37,585.51 पर और निफ्टी 137.40 अंक यानि 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 11,377.80 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 37,548.93 और निफ्टी ने 11,366.90 का निचला स्तर छुआ।

NSE पर 9 इंडेक्स लाल निशान में
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी और रिएल्टी को छोड़कर सभी लाल निशान में बंद हुए। बैंक निफ्टी 1.26% गिरकर 26820 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 0.89 प्रतिशत, निफ्टी FMCG में 1.38 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा गिरावट फार्मा सेक्टर में दिखी। फार्मा सेक्टर 1.40% की गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि निफ्टी का रिएल्टी इंडेक्स 1.13% और आईटी इंडेक्स 0.29% की तेजी के साथ बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.76% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.05% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.65% की गिरावट देखी गई।

क्या है गिरावट की वजह?
शेयर बाजार में गिरावट की मुख्य वजह रुपए की कमजोरी को माना जा रहा है। सोमवार को रुपये में बड़ी गिरावट आई। रुपया आज शुरुआती कारोबार में 81 पैसे टूटकर 72.65 पर आ गया। इसके अलावा व्यापार युद्ध (ग्लोबल ट्रेड वॉर) को लेकर पैदा हुए तनाव से निवेशकों में खलबली मची हुई है। अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ने की आशंका में चीन, हॉन्ग कॉन्ग, कोरिया और ताइवान जैसे एशियाई शेयर बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि हालांकि साप्ताहिक पैमाने पर हैमर कैंडल सकारात्मक संकेत दे रहा था जबतक कि इंडेक्स 11,600 के नीचे के स्तर पर रहा था, लेकिन अब उथल-पुथल बढ़ सकती है।

सेंसेक्स में गिरावट वाले टॉप पांच शेयर
सन फार्मा - (646.15) 2.85 %
एचडीएफसी - (1878.60) 2.47 %
टाटा मोटर्स - (260.20) 2.35 %
रिलायंस - (1226.25) 2.12 %
एशियन पेंट्स - (1305.30) 1.93 %

निफ्टी में गिरावट वाले टॉप पांच शेयर
बजाज फाइनेंस - (2596) 2.85 %
टाइटन - (819) 2.80 %
इंफ्राटेल - (266.90) 2.80 %
सन फार्मा - (646.40) 2.54 %
टाटा मोटर्स - (259.85) 2.53 %

Created On :   17 Sep 2018 12:16 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story