पांच दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स में 347 अंकों की तेजी, निफ्टी भी 11000 के पार

Sensex rebounds 347 points after 5-day fall Nifty50 tops 11,050
पांच दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स में 347 अंकों की तेजी, निफ्टी भी 11000 के पार
पांच दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स में 347 अंकों की तेजी, निफ्टी भी 11000 के पार
हाईलाइट
  • NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में रिएल्टी को छोड़कर बाकी सभी हरे निशान में बंद हुए।
  • खरीदारी की वजह से सेंसेक्स में 347.04 अंक की बढ़त और निफ्टी में 100.05 अंकों की बढ़त देखने को मिली।
  • लगातार पांच कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लगातार पांच कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। खरीदारी की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स जहां 347.04 अंक की बढ़त के साथ 36652.06 पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 100.05 अंकों की तेजी देखने को मिली। निफ्टी 11067.45 के स्तर पर बंद हुई।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
मंगलवार को शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रुपये में कमजोरी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। 36350.25 पर खुलने के बाद सेंसेक्स ने 36064.10 का नीचला स्तर छुआ। वहीं दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36705.79 के उच्चतम स्तर तक भी पहुंचा और 36652.06 पर बंद हुआ। सोमवार को सेंसेक्स 36305.02 पर बंद हुआ था। निफ्टी की बात करे तो 10,969.95 पर ओपन होने के बाद निफ्टी ने 10,882.85 का लो लगाया। दिनभर के कारोबार के दौरान 11,080.60 का उच्चतम स्तर निफ्टी ने छुआ और 11,067.45 पर बंद हुआ। सोमवार को निफ्टी 10967.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

NSE पर 10 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में रिएल्टी को छोड़कर बाकी सभी हरे निशान में बंद हुए। बैंक निफ्टी 1.44% बढ़कर 25330.35 के स्तर पर बंद हुई। इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 0.99%, निफ्टी FMCG में 1.26% की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा तेजी फार्मा सेक्टर में दिखी। फार्मा सेक्टर 2.51% की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी का रिएल्टी इंडेक्स 1.72% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

मिडकैप में तेजी स्मॉलकैप में गिरावट
उधर, मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखी गई हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट रही। BSE का मिडकैप इंडेक्स 0.36% की तेजी के साथ 15276.57 और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.74% की गिरावट के साथ 15220.99 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.09% की मामूमी तेजी देखी गई। यह 17864.50 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 1.19% की गिरावट के साथ 6642.35 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी में तेजी वाले टॉप पांच शेयर
कोटक बैंक - (1186.10) 3.26%
एचडीएफसी - (1773.35) 3.18%
हिंदुस्तान यूनिलीवर - (1638) 2.99%
ल्यूपिन - (886.15) 2.95%
एक्सिस बैंक - (614) 2.79%

सेंसेक्स में गिरावट वाले टॉप पांच शेयर
एक्सिस बैंक - (615.25) 2.96%
एचडीएफसी - (1771.75) 2.95%
कोटक बैंक - (1182.50) 2.88%
हिंदुस्तान यूनिलीवर - (1634.30) 2.72%
मारूती - (8003.30) 2.66%

Created On :   25 Sep 2018 12:20 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story