रुपए की मजबूती का असर, सेंसेक्स में 730 और निफ्टी में 240 पॉइंट की तेजी

Sensex recovers over 600 points, Nifty closes above 10,400
रुपए की मजबूती का असर, सेंसेक्स में 730 और निफ्टी में 240 पॉइंट की तेजी
रुपए की मजबूती का असर, सेंसेक्स में 730 और निफ्टी में 240 पॉइंट की तेजी
हाईलाइट
  • 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में +237.85 की तेजी देखी गई।
  • शेयर बाजार में गुरुवार को आई बड़ी गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली।
  • सेंसेक्स +732.43 अंकों की बढ़त के साथ 34
  • 733.58 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शेयर बाजार में गुरुवार को आई बड़ी गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली। गुरुवार को जिस तेजी से बाजार गिरा था, उतनी ही तेजी से शुक्रवार को रिकवरी भी आ गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स +732.43 अंकों की बढ़त के साथ 34,733.58 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में +237.85 की तेजी देखी गई। निफ्टी 10,472.50 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो, रिएल्टी और मेटल कंपनियों के स्टॉक्स में देखने को मिली।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
शुक्रवार को कारोबार में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों के आधार पर सेंसेक्स सुबह 290.77 अंकों की तेजी के साथ 34,733.58 पर खुला और +732.43 अंक (2.15%) की तेजी के साथ 34,733.58 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 34,808.42 के ऊपरी और  34,279.78 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 96.9 अंकों की तेजी के साथ 10,331.55 पर खुली और +237.85 अंक (2.32%) की बढ़त के साथ 10,472.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,492.45 के ऊपरी और 10,322.15 के नीचले स्तर को छुआ। मार्केट में आई इस बड़ी बढ़त के बाद निवेशकों के चहरे खिल उठे। गुरुवार को BSE पर लिस्टेड सभी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैपेटलाइजेशन 1,35,70,402.59 था जो शुक्रवार को बढ़कर 1,35,70,402.59 रह गया। यानी एक दिन में निवेशकों की वेल्थ 269347.81 करोड़ रह गई।

NSE पर 10 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 10 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी का मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 3.98% की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक 2.47%, निफ्टी ऑटो 3.95%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 2.64%, निफ्टी एफएमसीजी 2.84%, निफ्टी मीडिया 1.62%, निफ्टी मेटल 3.98%,  निफ्टी फार्मा 0.39%, निफ्टी प्राइवेट बैंक 2.72% और निफ्टी रिएल्टी में 3.40% की बढ़त देखी गई। निफ्टी का आईटी इंडेक्स ही अकेला ऐसा रहा जिसमें -0.98% की गिरावट देखी गई।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी शुक्रवार को तेजी देखी गई। BSE का मिडकैप इंडेक्स +337.90 अंक (+2.42%)  की बढ़त के साथ 14286.22 और स्मॉलकैप इंडेक्स +359.02 (+2.60%) की तेजी के साथ 14159.43 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 2.88% की तेजी देखी गई। यह 16,746.00 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 2.76% की तेजी के साथ 6,024.75 के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप में टाटा पावर, इडलवाइस, रिलायंस इंफ्रा, अडानी पावर और रिलायंस कैपिटल 10.43-8.34 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में पीजीईएल, लिन्को फार्मा, बीपीएल, अर्शिया और सदभाव 19.96-17.89 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए हैं।

निफ्टी में बढ़त वाले टॉप पांच शेयर
मारूती - (7,303.00) 6.22%
बजाज फाइनेंस - (2,286.00) 5.73%
आइसर मोटर -(23,601.30) 5.56%
एम एंड एम - (768.50) 5.25%
हिंद पेट्रो - (218.60) 5.12%

सेंसेक्स में बढ़त वाले टॉप पांच शेयर
मारूती - (7283.05) 5.89%
एम एंड एम - (768.80) 5.29%
कोटक बैंक - (1169.40) 4.87%
कोल इंडिया - (278.75) 4.56%
बजाज ऑटो - (2634.00) 4.35%

क्या है तेजी के कारण?
डॉलर के मुकाबले रुपए में सुधार से बाजार को सहारा मिला है। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 29 पैसे की मजबूती के साथ 73.83 के स्तर पर खुला। गुरुवार को यह 74.12 के स्तर पर बंद हुआ था। क्रूड ऑइल घटकर 81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इससे भी बाजार को सहारा मिला है। इसके अलावा एशियाई बाजारों में आई तेजी का भी असर घरेलू बाजार पर देखने को मिला।

क्या हैं मार्केट एक्सपर्ट की राय?
एक्सपर्ट मानते है कि मार्केट की दिशा अभी भी नीचे की तरफ है। बाजार में कुछ करेक्शन जरूर आए है लेकिन बाजार की दिशा बदली नहीं है। ऐसा नहीं लगता है कि बाजार पर घरेलू फेक्टर का कोई असर हो रहा है। अगला हफ्ता ग्लोबल एक्शन और रिजल्ट पर निर्भर करेगा। बाजार की IIP और CPI, WPI महंगाई के आंकड़ों पर भी नजर है। एक अन्य एक्सपर्ट ने कहा कि मार्केट में फिलहाल भारी उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। लेकिन फिलहाल जो संकेत मिल रहे है उससे लगता है कि मार्केट में थोड़ी और बढ़त देखने को मिलेगी। निवेशकों को मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह है कि वह स्टॉक के चयन में अतिरिक्त सावधानी बरते और हेज ट्रेड को 

Created On :   12 Oct 2018 12:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story