जैविक खेती से सेवाग्राम आश्रम को 15 लाख का मुनाफा

sevagram aashram had earned 15 lakh rupees through crop selling
जैविक खेती से सेवाग्राम आश्रम को 15 लाख का मुनाफा
जैविक खेती से सेवाग्राम आश्रम को 15 लाख का मुनाफा

दैनिक भास्कर न्यूज डेस्क, वर्धा। सेवाग्राम आश्रम में विभिन्न तरह की फसलों को जैविक खेती से  उगाया जाता है। इस बार आश्रम ने आश्रम द्वारा उत्पादित जैविक अनाज को बेचकर 15 लाख रुपए का मुनाफा कमाया है। आश्रम में और भी अनाज शेष होने से इस आय में वृद्धि होने के संकेत हैं।


सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान के पास करीब 120 एकड़ जमीन है। आश्रम में रहने वालों की संख्या कम होने सके कारण 120 एकड़ पर खेती करना मुश्किल हो रहा है। इस कारण 55 एकड़ जमीन किराए से दी गई है। बाकि जमीन पर आश्रम की ओर से खेती की जा रही है। खेती में रासायनिक खाद का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इससे यहां के अनाज की विशेष मांग बाजार में रहती है। इस बार ज्वार, गेहूं, तुअर, मूंग, काबूली चना, देशी चना आदि फसल का उत्पादन आश्रम में किया गया है।  सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान के खेती व गोशाला विभाग प्रमुख विजय धुमाले ने बताया कि कम समय में ही गेहूं, मूंग दाल, देशी चना, काबूली चना की बिक्री हो चुकी है। फिलहाल ज्वार व तुअर दाल आश्रम प्रतिष्ठान में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अनाज बिक्री से मिलने वाले पैसे आश्रम के विविध कार्य पर खर्च किए जाते हैं।

Created On :   30 Jun 2017 12:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story