महाराष्ट्र के सात हस्तियां पद्म पुरस्कार से सम्मानित

Seven celebrities of Maharashtra awarded Padma awards
महाराष्ट्र के सात हस्तियां पद्म पुरस्कार से सम्मानित
महाराष्ट्र के सात हस्तियां पद्म पुरस्कार से सम्मानित
हाईलाइट
  • पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम का ऐलान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ही हो जाता है लेकिन राष्ट्रपति द्वारा उन्हें सम्मानित बाद में किया जाता है।
  • इनमें वैद्यकीय क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ अभय बंग और डॉ रानी बंग
  • अरविंद गुप्ता (साहित्य और शिक्षा)
  • खेल क्षेत्र में मुरलीकांत पेटकर
  • सामाजिक क्षेत्र में संपत रामटेके (मरणोपरांत) का नाम है।
  • पद्म भूषण 1. पंकज आडवाणी (कर्नाटक)
  • स्पोर्

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कार पाने वाली हस्तियों को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में सम्मानित किया। इसमें महाराष्ट्र की सात हस्तियों का समावेश है। जिनमें एक पद्म विभूषण, एक पद्म भूषण और पांच पद्मश्री शामिल है।

पद्म विभूषण पाने वाले तीन नामों में महाराष्ट्र से संगीत के लिए गुलाम मुस्तफा खान जबकि पद्म भूषण पाने वालों में अरविंद पारिख हैं। पांच हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें वैद्यकीय क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ अभय बंग और डॉ रानी बंग, अरविंद गुप्ता (साहित्य और शिक्षा), खेल क्षेत्र में मुरलीकांत पेटकर, सामाजिक क्षेत्र में संपत रामटेके (मरणोपरांत) का नाम है।

राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में हुए कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, केंद्रीय मंत्री समेत अन्य कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। बता दें कि पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम का ऐलान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ही हो जाता है लेकिन राष्ट्रपति द्वारा उन्हें सम्मानित बाद में किया जाता है। पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं।

सरकार ने इस साल गरीबों की सेवा करने वालों, नि: शुल्क शिक्षा मुहैया कराने वाले स्कूल संचालित करने वालों और वैश्विक स्तर पर जनजातीय कलाकारों को लोकप्रिय बनाने वाली कई हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना है। 

पद्म विभूषण 
1. इलैयाराजा (तमिलनाडु), कला और संगीत के क्षेत्र में
2. गुलाम मुस्तफा खान (महाराष्ट्र), कला और संगीत 
3. परमेश्वरन परमेश्वरन (केरल), साहित्य और शिक्षा

पद्म भूषण
1. पंकज आडवाणी (कर्नाटक), स्पोर्ट्स-बिलियर्ड्स 
2. फिलिपोस मार क्रिसोस्टम (केरल), अन्य 
3. महेंद्र सिंह धोनी (झारखंड), स्पोर्ट्स-क्रिकेट 
4. अलेक्जेंडर कदाकिन (मरणोपरांत- रूस), पब्लिक अफेयर्स 
5. रामचंद्रन नागास्वामी (तमिलनाडु), अन्य 
6. वेद प्रकाश नंदा (अमेरिका), साहित्य एवं शिक्षा 
7. लक्ष्मण पई (गोवा), कला, पेंटिंग 
8. अरविंद पारिखे (महाराष्ट्र), कला-संगीत 
9. शारदा सिन्हा (बिहार), कला-संगीत 
 

Created On :   21 March 2018 7:09 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story