7 EASY फेंगशुई टिप्स, हैप्पी होगी मैरिड लाइफ, घर में आएंगी खुशियां

Seven very easy feng shui tips for Money and happiness, Read this
7 EASY फेंगशुई टिप्स, हैप्पी होगी मैरिड लाइफ, घर में आएंगी खुशियां
7 EASY फेंगशुई टिप्स, हैप्पी होगी मैरिड लाइफ, घर में आएंगी खुशियां

डिजिटल डेस्क, भोपाल। फेंग यानि वायु, शुई यानि जल। फेंगशुई चीन का वास्तुशास्त्र है जो जल और हवा पर आधारित है। इसे भारत देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में वास्तु दोषों को दूर करने के लिए अपनाया जाता है। फेंगशुई के वास्तु टिप्स अत्यंत सरल होते हैं, जिनके जरिए हम बिना किसी पंडित के वास्तु दोषों का निवारण कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही EASY टिप्स बताने जा रहे हैं। 

- विंड चाइम, हवा में हिलने वाली इस घंटी की आवाज जहां तक जाती है सकारात्मक ऊर्जा वहां तक फैलती है। यह मानसिक दबाव भी कम करती है। इसे मुख्यतः मेन डोर पर लगाने की सलाह देती है। 

- घर पर अक्सर टर्टल, फिश और ड्रैगन रखने के लिए कहा जाता है। ये पाॅजिटिव एनर्जी के साथ ही पैसों की आमद के लिए भी शुभ माने जाते हैं। कहा जाता है कि जितने ज्यादा ड्रैगन घर कर रक्षा करता है। फिश शांति लाती और टर्टल समृद्धि और मनी। 

 - मेन डोर के हैंडल में सिक्के लटकाना भी फेंगशुई में बताया गया है। ये घर की संपत्ति को दोगुना करने के लिए उत्तम मार्ग बताया गया है। पुराने सिक्कों को लाल के रिबन में डालकर मेन डोर के हैंडल में लटकाया जा सकता है। 

- आॅफिस के कान्फ्रेंस हॉल में धातु की मूर्ति रखें, याद रखें कि ये मूर्ति सुंदर और मुस्कुराती हुई हो। मूर्ति का चेहरा देखकर ही उसे खरीदें। पाॅजिटिव एनर्जी के लिए अच्छा माना जाता है। 

 - घर में हिंसक तस्वीरें या कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। घर में झरने उत्तर दिशा में रखें। झरने या सुंदर घर वाली पेंटिंग भी उत्तर दिशा में ही लगाएं।

-दांपत्य जीवन में यदि खटास है तो युगल पक्षी का चित्र, लव बर्ड की मूर्तियां, रोमांटिक तस्वीरें अपने बेडरुम में लगाएं। मछलियों का जोड़ा भी लटकाया जा सकता है। पानी की पेंटिंग कभी भी बेडरुम में नहीं चाहिए। 

Created On :   7 Nov 2017 5:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story