7 साल के समन्यु ने किया नाम रोशन, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

7 साल के समन्यु ने किया नाम रोशन, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। सात साल के समन्यु ने पूरी दुनिया में भारत का  नाम रोशन किया है। हैदराबाद के रहने वाले समन्यु पोथुराजु ने 7 साल की उम्र में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी को छूकर नया मुकाम हासिल किया है। समन्यु और उसके कोच थम्मिनेनी भरथ ने कड़ाके की ठंड में अफ्रीका के किलिमंजारो की ऊहरू चोटी पर तिरंगा लहराया है। दोनों ने तिरंगा समुद्र तल से 5895 मीटर ऊंचाई पर लहराया है।  

29 मार्च को शुरू किया था सफर


29 मार्च को बेस कैंप से समन्यु ने चढ़ाई शुरू की थी और 2 अप्रैल को जीत हासिल कर ली। समन्यु के इस कठिन सफर में उसके कोच भरथ, मां लवन्या और एक अन्य लोग भी साथ में थे। ये सारे लोग हैदराबाद के ही रहने वाले थे।


 

सफर कठिन था लेकिन हौसले बुलंद थे


सबसे उंची चोटी पर फतह के समन्यु ने बताया कि ये सफर बेहद कठिन था मगर हमारे हौसले बुलंद थे। समन्यु ने कहा जब मैंने पहाड़ की चढ़ाई शुरू की थी उस वक्त बारिश हो रही थी। रास्ता पत्थरों से भरा था। मैं घबराया हुआ था। मेरे पैरों में दर्द भी शुरू हो गया था इसके बावजूद भी मैंने चढ़ाई पूरी की। उन्होंने ये भी बताया कि बर्फ पसंद होने की वजह से चढ़ाई के लिए किलिमंजारो को चुना।

साउथ के एक्टर पवन कल्याण से मिलने के लिए बनाया रिकॉर्ड


दरअसल समन्यु के इस कठिन सफर का मकसद सिर्फ साउथ इंडिया के मशहूर एक्टर पवन कल्याण से मिलना था। दरअसल समन्यु ने बताया कि मुझे पवन कल्याण बहुत पसंद हैं। मां ने प्रॉमिस किया था कि अगर मैंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की तो वो मुझे पवन से मिलवाएंगी। अब मैं इंतजार कर रहा हूं कि मां मुझे पवन से मिलवाएंगी। 


 

अब ऑस्ट्रेलिया की पहाड़ियों पर जाने की प्लानिंग 


समन्यु अब रिकॉर्ड बनाने के लिए अगले महीने ऑस्ट्रेलिया की पहाड़ियों की ऊंचाई को छूने की प्लानिंग में हैं। वहीं अपने बेटे के इस कारनामे को लेकर उनकी मां काफी उत्साहित हैं। बेटे समन्यु को पर्वतरोही बनाने में उनकी मां लावन्या का बहुत बड़ा योगदान है। लावन्या ने बताया कि समन्यु मई तक में 10 चोटियों पर चढ़ाई कर रिकॉर्ड बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा मैं बहुत खुश हूं कि मेरा बेटा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहता है। 

Created On :   16 April 2018 6:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story