पॉश इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 2 महिलाओं को कराया मुक्त

Sex racket busted in posh area, 3 arrested, 2 women granted free
पॉश इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 2 महिलाओं को कराया मुक्त
पॉश इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 2 महिलाओं को कराया मुक्त

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  शहर के पॉश इलाके में एक फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 महिलाओं को मुक्त कराया। चौबीस घंटे के भीतर दो स्थानों पर पुलिस ने छापा मारकर बदनाम बस्ती गंगा जमुना में दो महिलाओं को सार्वजनिक स्थान पर अश्लील इशारे करते हुए  भी पकड़ा। बजाज नगर और लकड़गंज थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  आरोपी स्वप्निल गुप्ता (25), मूलत: बालाघाट, मध्यप्रदेश वर्तमाल में बजाज स्थित आशीष टॉवर, विक्की देवानंद खोब्रागड़े (24), इंदिरा माता वार्ड, हिंगना और रूपेश गौतम ठाकुर (24), राजीव नगर, हिंगना निवासी है। 

आशीष टॉवर में चौथी मंजिल पर किराए से लिया था फ्लैट
संबंधित थाने के दस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि, आरोपी आशीष टॉवर नामक इमारत में देह व्यापार अड्डा चलाते हैं। आला पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में नकली ग्राहक फ्लैट में भेजा गया। इशारा मिलते ही छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई में 21 वर्षीय दो विवाहिता फ्लैट में मिलीं, जिनसे आरोपी देह व्यापार कराते थे। देह व्यापार के लिए स्वप्निल ने आशीष टॉवर की चौथी मंजिल पर किराए से फ्लैट लिया था। इस काम के लिए उसने रूपेश को प्रबंधक के रुप में नियुक्त किया था। विक्की ग्राहक तलाशने का काम करता था।

अड्डे की किसी को भनक तक नहीं लगी
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी करीब एक महीने से यह घिनौना काम कर रहे थे, जबकि सूत्रों का दावा है कि, यह काम लंबे समय से चल रहा था। रिहायशी क्षेत्र में होने के बावजूद इस इस देह व्यापार अड्डे के बारे में किसी को भनक तक नहीं थी। इस टॉवर में पिछले कुछ समय से फ्लैट में नई-नई लड़कियां और पुरुषों का आना-जाना बढ़ने से कुछ लोगों को संदिग्ध गतिविधि होने का एहसास हुआ, इस बीच इस अड्डे का भांडाफोड़ हो गया। महिलाओं को पीड़िता के तौर पर मुक्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

 इधर रेड लाइट एरिया से 2 वारागंनाएं पकड़ाई
दूसरी कार्रवाई बदनाम बस्ती गंगा-जमुना में की गई। लकड़गंज थाने की महिला उप-निरीक्षक कुटेमाटे सहयोगियों के साथ शनिवार की रात क्षेत्र में गश्त पर थीं। इस दौरान वारांगना नीतू (23) और रेखा (25) सड़क किनारे खड़े होकर वहां से गुजरने वाले पुरुषों को अश्लील इशारे कर अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। पुलिस ने तत्काल छापा मारकर उन्हें पकड़ लिया। कार्रवाई की भनक लगते ही बस्ती की अन्य वारांगनाएं भाग खड़ी हुईं।  प्रकरण दर्ज कर नीतू और रेखा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलोें की जांच जारी है।

Created On :   11 March 2019 10:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story