सैक्स रैकेट चलाने वाली 'सोनू पंजाबन' दिल्ली से गिरफ्तार

Sex trade queen-pimp Sonu Punjaban held by delhi police
सैक्स रैकेट चलाने वाली 'सोनू पंजाबन' दिल्ली से गिरफ्तार
सैक्स रैकेट चलाने वाली 'सोनू पंजाबन' दिल्ली से गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन को दिल्ली पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। सोनू पंजाबन पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग, टॉर्चरिंग सहित कई संगीन आरोप है। 13 साल की किशोरी को कई लोगों को बेचने और वेश्यावृत्ति कराने के 2014 के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। सोनू पंजाबन को 6वीं बार गिरफ्तार किया गया है।

 

Image result for सोनू पंजाबन

 

पीड़िता की शिकायत

साइबर सेल के ACP संदीप लांबा के मुताबिक वर्ष 2009 में 13 साल की इस लड़की का अपहरण किया गया था। 2014 में नजफगढ़ पुलिस स्टेशन पहुंचकर पीड़िता ने खुद शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़िता ने सोनू पंजाबन के साथ उसके अन्य साथियों के नाम बताए थे। मुकदमा दर्ज कराने के बाद से पीड़िता लापता हो गई थी। इस वजह से मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। तफ्तीश के बाद पता चला कि पीड़िता शाहदरा में किराये के मकान में रह रही है। क्राइम ब्रांच ने उसे ढूंढकर पहले कोर्ट में बयान दर्ज कराया फिर शनिवार की देर रात सोनू को गिरफ्तार कर लिया। 

 

कई लोगों को बेचा

बताया जा रहा है कि गीता कॉलोनी की रहने वाली किशोरी को सोनू देह व्यापार के धंधे में ले आई थी। कुछ समय तक उससे वेश्यावृत्ति कराने के बाद उसे लखनऊ में बेच दिया था। वहां बलात्कार करने के बाद दलाल ने किशोरी को दिल्ली के तिलकनगर में अन्य दलाल को बेच दिया था। पुलिस ने उसके साथ दुष्कर्म करने वाले करीब छह लोगों की पहचान कर ली है। क्राइम ब्रांच अब उन्हें भी गिरफ्तार करेगी।

 

Image result for सोनू पंजाबन गिरफ्तार

 

दिल्ली में दबदबा

सोनू पंजाबन का दिल्ली में दबदबा है। आठ साल पहले उसके प्रतिद्वंद्वी बाबा भीमानंद और नगमा खान के पकड़े जाने से दिल्ली में उसका दबदबा और भी बढ़ गया। दिल्ली-एनसीआर में उसके कई दलाल सक्रिय हैं जो जिस्मफरोशी के धंधे को चला रहे हैं। वैसे तो वह गीता कॉलोनी की रहने वाली है, लेकिन बदनामी के कारण उसने गीता कॉलोनी में रहना छोड़ दिया था और दक्षिणी दिल्ली के सैदुलाजाब में आलीशान फ्लैट खरीदकर रहना शुरू कर दिया था। 
 

Created On :   25 Dec 2017 3:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story