तीन साल की मासूम के साथ स्कूल बस कंडक्टर ने किया यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार

sexual harassment with three years old girl by school bus conductor in nagpur
तीन साल की मासूम के साथ स्कूल बस कंडक्टर ने किया यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार
तीन साल की मासूम के साथ स्कूल बस कंडक्टर ने किया यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक बार फिर मासूम बच्ची के साथ स्कूल बस कंडक्टर के द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। ये मामला महाराष्ट्र में नागपुर शहर के कलमना थानांतर्गत हुआ। शुक्रवार को हुए इस मामले के सामने आते ही इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल भी बन गया था, जिसे पुलिस ने समय रहते शांत करा दिया। इस बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार भी कर लिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी स्कूल बस कंडक्टर आकाश अरूण माचुरकर 26 वर्ष कामना नगर निवासी है। आकाश निजी स्कूल बस में कंडक्टर है। शुक्रवार की सुबह करीब 9.15 बजे के दौरान वह अपनी बस से बच्चों को स्कूल ले गया था और दोपहर एक बजे बच्चों को स्कूल से घर छोड़ दिया। इस बीच आवागमन के दौरान आकाश ने एक तीन वर्षीय मासूम बालिका को अपने पास में बिठाया और उसको यौन उत्पीड़न किया।

घर जाने के बाद बालिका ने अपनी मां को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों द्वारा मासूम बच्ची को डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने भी यौन उत्पीड़न की पुष्टी की। इससे मामला थाने जा पहुंचा। इससे कुछ समय के लिए तनाव का माहौल भी बना रहा था। इस बीच मामला दर्ज कर आरोपी कंडक्टर आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है।

Created On :   29 Sep 2018 7:20 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story