टॉम क्रूज भी शाहरुख के आगे फीके, विकिपीडिया पर भी किंग खान का जलवा

टॉम क्रूज भी शाहरुख के आगे फीके, विकिपीडिया पर भी किंग खान का जलवा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले किंग खान यानी शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। सिर्फ भारत वर्ष में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी उनके लाखों चाहने वाले हैं। विदेशों में भी उनकी फिल्मों की दीवानगी देखते ही बनती है। ऐसे में किंग खान के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है कि शाहरुख खान ने हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज को फैन फॉलोइंग के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है।

 

 

शाहरुख खान ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलिब्रिटीज में शाहरुख दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज को कहीं पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में टॉम क्रूज 11वें पायदान पर हैं। वहीं पहले नंबर पर पॉप्यूलर टेलीविजन सेंसेशन किम कर्दाशियां हैं। विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब के ये आंकड़े दिसंबर 2007 से दिसंबर 2017 तक के हैं।

 

 

ट्विटर पर @SRKUniverse ने इसे शेयर किया है। आपको बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म जीरो में व्यस्त हैं। इसमें उनका किरदार एक बौने इंसान का है। यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। शाहरुख के अलावा इसमें कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आएंगे। जीरो को शाहरुख खान की होम प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज इंटरटेनमेंट और कलर येलो प्रोडक्शन कंपनी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 

 

इस फिल्म के बाद शाहरुख खान राकेश शर्मा की बायोपिक में जुट जाएंगे। 52 साल के शाहरुख खान के करियर में अब एक और खिताब जुड़ गया है और यह उनके फैंस के बदौलत हुआ है। शाहरुख भी अपने फैंस के लिए ट्वविटर पर कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं।

 

 

शाहरुख फरहान अख्तर की डॉन पर काम शुरू करने वाले हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर दोनों ही फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाना चाहते हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि दिसंबर तक फिल्म की शुरुआत कर दी जाएगी। और क्या पता.. न्यू ईयर पर शाहरुख अपने फर्स्ट लुक से फैंस को हैरान भी कर दें। बता दें, डॉन और डॉन 2.. दोनों ही फिल्म सुपरहिट रही थीं। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था। डॉन 3 में एक्ट्रेस कौन होंगी.. यह फिलहाल फाइनल नहीं किया गया है।

Created On :   4 March 2018 9:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story