शाहिद कपूर को मिला दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड, जानिए और किसे मिला सम्मान

शाहिद कपूर को मिला दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड, जानिए और किसे मिला सम्मान
हाईलाइट
  • मशहूर बॉलीवुड अदाकारा समि ग्रेवाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।
  • संजय लीला भंसाली फिल्म 'पद्मावत' में राजा रतन सिंह का दमदार रोल निभाने के लिए एक्टर शाहिद कपूर को को दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया।
  • राज कुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ को न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व स्तर पर सराहा गया है
  • फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें भी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को लगातार खुशखबरियां मिल रही हैं। संजय लीला भंसाली फिल्म "पद्मावत" में राजा रतन सिंह का दमदार रोल निभाने के लिए एक्टर शाहिद कपूर को को दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया। 2018 में कई सेलिब्रिटीज़ को अपनी फील्ड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ये अवार्ड सौंपा गया है।

बेस्ट एक्टर - पॉपुलर रणवीर सिंह को भी पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर पॉपुलर का अवार्ड दिया गया। इंटरटेनर ऑफ द ईयर कार्तिक आर्यन को सोनू के टीटू की स्वीटी के लिए इस साल के सबसे मनोरंजक एक्टर का अवार्ड दिया गया। इसी कार्यक्रम में अपने समय में मशहूर बॉलीवुड अदाकारा समि ग्रेवाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

पद्मावत के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवार्ड अदिति राव हैदरी को दिया गया। 

संजय दत्त को Pride of Indian Cinema यानि कि भारतीय सिनेमा के गौरव से सम्मानित किया गया।

अवार्ड जीतने के बाद जेनिफर विंगेट ने लिखा कि अपने प्यार को इसी तरह लुटाते रहिएगा। आपके प्यार के कारण ही मैं आज यहां हूं। 

इसके अलावा श‍िल्‍पा शेट्टी को बेस्‍ट र‍िऐल‍िटी शो जज, द‍िव्‍या खोसला को आउटस्‍टैंड‍िंग शॉर्ट फ‍िल्‍म "बुलबुल" के ल‍िए और करण जौहर को "कॉफी व‍िद करण" के लिए बेस्‍ट टीवी होस्‍ट का अवॉर्ड द‍िया गया।

एक्टर कार्तिक आर्यन को ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के लिए बेस्ट एंटरटेनर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया।

तमन्ना भाटिया और राणा दुग्गाबती को भी पिछले साल की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्म ‘बाहुबली’ में आउटस्टेंडिंग परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया।

राज कुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ को न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व स्तर पर सराहा गया है, फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें भी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। हिना खान को भी रिएलिटी शो बिग बॉस के लिए बेस्ट एंटरटेनर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया। करण जौहर ने अवार्ड मिलने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि काफी खुश हूं कि एक टॉक शो के होस्ट के तौर पर भी दर्शकों ने मुझे इतना प्यार और सम्मान दिया है। 

Created On :   22 April 2018 9:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story