शर्मसार हुई संतरा नगरी : समोसे खिलाने का लालच देकर दो बच्चियों को किया अगवा, फिर किया रेप

Shameful incident : Two minor girls raped after kidnapping
शर्मसार हुई संतरा नगरी : समोसे खिलाने का लालच देकर दो बच्चियों को किया अगवा, फिर किया रेप
शर्मसार हुई संतरा नगरी : समोसे खिलाने का लालच देकर दो बच्चियों को किया अगवा, फिर किया रेप

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी एक बार फिर शर्मसार हुई। लकड़गंज में दो मासूम बच्चियों का अपहरण कर चाकू का डर दिखा रेप किया गया। बुधवार शाम करीब 7 बजे हल्दीराम फैक्ट्री के पास रेल पटरी किनारे झाड़ियों के पीछे इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस वारदात को लेकर नागरिकों में काफी रोष है। कहा जा रहा है कि आरोपी ने दोनों बच्चियों को समोसे खिलाने के बहाने ले जाकर घिनौनी हरकत की। बच्चियों से रेप करने वाले आरोपी की तलाश के लिए पुलिस विभाग के आला अफसरों ने चार अलग- अलग दस्ते बनाए हैं। वरिष्ठ थानेदार पिंदूरकर के मुताबिक आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित दोनों बच्चियां काफी दहशत में हैं। वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। आरोपी को धरदबोचने का आदेश पुलिस आयुक्त डॉ भूषणकुमार उपाध्याय ने दिया है। भाजपा के सभी नगरसेवक पहुंचे थे। क्षेत्र के विधायक के नहीं आने से नागरिकों में काफी रोष है। पुलिस ने संदेह के आधार पर 20 से 25 वर्ष के कई युवकों को थाने में लाकर पूछताछ की। फिलहाल आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

मैदान से समोसे खिलाने के बहाने ले गया 

सूत्रों के अनुसार मिनीमातानगर में रहने वाली 4 और 6 वर्षीय बालिका घर के पास मैदान पर खेल रही थी। इस दौरान वहां 20 से 25 वर्षीय आरोपी आया। उसने दोनों को घर छोडने की बात करने लगा। बच्ची ने इंकार कर दिया तो उसने समोसे खिलाकर घर पर छोडने का लालच दिया। आरोपी ने दोनों बच्चियों को डर दिखाते हुए सारे कपड़े निकलवाए, उसके बाद दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

बच्चियों को फैक्टरी के कुछ मजदूरों ने रोते देखा

दोनों बच्चियां हाथों में कपड़े लेकर सड़क पर भटकते हुए रो रही थीं। दोनों बच्चियां हल्दीराम कंपनी के पीछे बने कमरे के पास से गुजर रही थीं। जहां कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इनमें एक मजदूर का ध्यान बच्चियों पर गया। वह बच्चियां जिस रास्ते से आगे जा रही थी। वह रास्ता आगे से बंद था। उस मजदूर ने दूसरे मजदूरों को बात बताई। कुछ मजदूर दोनों बच्चियों के पास पहुंचे। उन मजदूरों को देखकर बच्चियां और डर गई। मजदूरों ने उनकी हालत देखकर किसी अनहोनी होने का अंदाजा लगा लिया। दोनों बच्चियां बस रोए जा रही थीं। मौके पर भाजपा नगरसेवक अनिल गेंडरे, प्रदीप पोहाणे व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी पहुंच गए। लकडगंज पुलिस ने दोनों बच्चियों को मेयो अस्पताल में भर्ती किया है। 

चार फुट ऊंची दीवार फांदकर ले गया

सूत्रों ने बताया कि रेलवे पटरी को पार करने के बाद कुछ दूरी पर करीब चार फीट की ऊंची दीवार बनी है। इस दीवार को फांदकर आरोपी ने दोनों बच्चियों को जंगल के अंदर झाडियों में ले जाकर उनसे रेप किया और फरार हो गया। दोनों बच्चियों के गुप्तांग से खून बहता देखकर मजदूरों को वारदात समझ में आ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरु कर दी है। 

Created On :   27 Feb 2019 4:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story