शर्मनाक: इस वीडियो को देखने के बाद खुद से नजरें नहीं मिला पाएंगे आप !

Shameful: men beating monkey crossed all limits of cruelty, video
शर्मनाक: इस वीडियो को देखने के बाद खुद से नजरें नहीं मिला पाएंगे आप !
शर्मनाक: इस वीडियो को देखने के बाद खुद से नजरें नहीं मिला पाएंगे आप !

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ये कैसा समय आ गया है कि हम लोग "बिइंग ह्युमन" की बाते करते हैं और थोड़ा सा फेमस होने के लिए क्रुरता की हर हद को पार कर जाते हैं। क्या हमें खुद पर जरा सा भी विश्वास नहीं रह गया है। हम इंसान  खुद को बड़ा और ताकतवर साबित करने के लिए किसी कमजोर को अपनी "हार" का शिकार बनाने की जरुरत पड़ती है। ये हार ही तो है, इसे हार और कमजोरी न कहें तो क्या कहें किसी बेजुबान पर इस तरीके का अत्याचार क्या सही है?

हम बात कर रहे हैं सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो के बारे में जो आजकल धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। लोग शेयर करते हुए गुस्सा तो दिखा रहे हैं, लेकिन खूब शेयर कर रहे हैं। 

क्या है ये वीडियो 

इस वीडियो में एक आदमी खेतों के बीच बने रास्ते पर एक घायल बंदर को बेहरमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है। बेशर्मी, कायरता और क्रुरता की इम्तेहां तो देखिए उस आदमी के साथ एक और आदमी खड़ा है जो बड़ी ही खुशी और गर्व के साथ उसका वीडियो बना रहा है, बीच-बीच में उसके खिल-खिलाने के आवाज भी जोरों से आ रही है।

गर्व से शूट किया शर्मनाक मंजर

इस वीडियो में एक घायल बंदर जो उठने की भी हिम्मत नहीं कर पा रहा उसे मारकर एक आदमी अपनी मर्दानगी का परचम लहरा रहा है। वीडियो में वो बार-बार एक ही बात दोहरा रहा है, वो कह रहा है ‘मेरे पीछे दौड़ लगाएगा, एक दम चुप होजा, एक आवाज नहीं आनी चाहिए…’ 

क्या उन्हें दर्द की कर्राहट नहीं सुनाई दे रही या वो अपने इंसान होने का गुरूर इतना है कि किसी जानवर के दर्द का अहसास भी नहीं कर सकता। ये सभी सवाल इस वीडियो को देखकर आपके भी दिल को कुरेद रहे होंंगे। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो कहां का है, खुद की ताकत का यूं कायरता से बखान करने वाला ये शख्स कौन है इसकी जानकारी अभी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी इस हरकत पर खूब थू-थू हो रही है।

Created On :   20 Dec 2017 5:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story