'शनिदेव' को नाराज कर देते हैं काले जूते, प्रसन्न करने करें ये उपाय

Shani dev will be angry to buy black shoes on saturday
'शनिदेव' को नाराज कर देते हैं काले जूते, प्रसन्न करने करें ये उपाय
'शनिदेव' को नाराज कर देते हैं काले जूते, प्रसन्न करने करें ये उपाय

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शनिदेव को प्रसन्न करना आसान नहीं। अन्य ग्रहों व देवों की बजाए शनिदेव जल्दी ही नाराज हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक राशि को अन्य ग्रह की तरह ही शनिदेव भी प्रभावित करते हैं, लेकिन कुछ उपायों के माध्यम से शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है। 

ऐसी भी मान्यता है कि यदि शनिदेव प्रसन्न हो जाएं तो धन-धान्य, ऐश्वर्य, प्रसिद्धि व समृद्धि सबकुछ प्राप्त हो जाता है, लेकिन यदि शनि रुष्ठ हो जाएं तो इंसान को दरिद्रता तक पहुंचने में देर नहीं लगती। कुछ ऐसी भी वस्तुएं हैं जिनका प्रयोग शनिवार को नहीं करना चाहिए। ये शनिदेव को नाराज कर देती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे है...

ये करने से बचें 
1. शनिवार को घर में लोहा और लोहे से बनी कोई चीज लाने से बचना चाहिए। 

2. विद्वानों के अनुसार इस दिन नमक नहीं खरीदना चाहिए। इससे दरिद्रता आती है। 

3. इस दिन सरसों का तेल खरीदना वर्जित बताया गया है। अन्य तेलों को खरीदने से भी बचना चाहिए। 

4.  तेल की ही तरह काली उड़द खरीदने से भी शनिदेव नाराज हो जाते हैं।  

5. काले रंग के जूते नहीं खरीदने चाहिए क्‍योंकि इसे पहनने वाले को हर कार्य में असफलता मिलती है। 

6. पढ़ाई.लिखाई से जुड़ी चीजें जैसे. कागजए पेन और इंक पॉट आदि खरीदने से बचना चाहिए। 

करें ये उपाय
1. शनिदेव को तिल और तेल चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि इससे उन्हें ठंडक मिलती है और वे प्रसन्न होते हैं। 

2.  शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान किया जाता है। ये बहुत ही पुण्यकारी माना गया है। 

3. काले कंबल और लोहे की वस्तुओं का दान भी उपयोगी माना गया है। 

4. शनिवार को काले वस्त्रों का दान भी उर्पयुक्त बताया गया है। 

5. शनिवार को पवित्र नदी में स्नान कर दान करना भी बेहत उर्पयुक्त माना गया है। 

6. ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन काले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए।

Created On :   5 Aug 2017 10:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story