दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 80.30 और निफ्टी 18.50 अंक लुढ़का

Share market today: Share bazar, Sensex, nifty, BSE, NSE, Stock market, equity market
दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 80.30 और निफ्टी 18.50 अंक लुढ़का
दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 80.30 और निफ्टी 18.50 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 80.30 अंकों की गिरावट के साथ 38564.88 पर और निफ्टी 18.50 अंकों की गिरावट के साथ 11576 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (मंगलवार) भारतीय शेयर बाजार मंदी के साथ बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 80.30 अंकों की गिरावट के साथ 38564.88 पर और निफ्टी (Nifty) 18.50 अंकों की गिरावट के साथ 11576 पर बंद हुआ। लगभग 1132 शेयरों में तेजी और 1380 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 147 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

मारुति सुजुकी, यस बैंक, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में मंदी रही। जबकि ओएनजीसी, जी एंटरटेनमेंट, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी रही। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में ऊर्जा, एफएमसीजी और फार्मा में तेजी रही। जबकि ऑटो, बैंक, धातु और इन्फ्रा मंदी के साथ बंद हुए। 

Created On :   23 April 2019 4:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story