पहले दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 362.92 और निफ्टी 114.00 अंक लुढ़का

Share market today: Share bazar, Sensex, nifty, BSE, NSE, Stock market, equity market
पहले दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 362.92 और निफ्टी 114.00 अंक लुढ़का
पहले दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 362.92 और निफ्टी 114.00 अंक लुढ़का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 362.92 अंकों की गिरावट के साथ 38,600.34 पर और निफ्टी 114.00 अंकों की गिरावट के साथ 11,598.25 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 243.93 अंकों की गिरावट के साथ 38,719.33 पर खुला और 362.92 अंकों या 0.93 फीसदी गिरावट के साथ 38,600.34 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,719.33 के ऊपरी और 38,509.79 के निचले स्तर को छुआ।

BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 116.99 अंकों की गिरावट के साथ 14,666.36 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 124.12 अंकों की गिरावट के साथ 14,424.03 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 106.45 अंकों की गिरावट के साथ 11,605.80 पर खुला और 114.00 अंकों या 0.97 फीसदी गिरावट के साथ 11,598.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,632.55 के ऊपरी और 11,571.35 के निचले स्तर को छुआ।

BSE के 19 में से दो सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (0.49 फीसदी) व तेल एवं गैस (0.19 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। BSE के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.82 फीसदी), धातु (2.07 फीसदी), रियल्टी (1.55 फीसदी), औद्योगिक (1.39 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तुएं व सेवाएं (1.33 फीसदी)। 


 

 

Created On :   6 May 2019 4:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story