सेंसेक्स में 383 अंकों की गिरावट, निफ्टी 10,950 के नीचे हुआ बंद

Share market today: Share bazar, Sensex, nifty, BSE, NSE, Stock market, equity market, SGX Nifty
सेंसेक्स में 383 अंकों की गिरावट, निफ्टी 10,950 के नीचे हुआ बंद
सेंसेक्स में 383 अंकों की गिरावट, निफ्टी 10,950 के नीचे हुआ बंद
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 382.91 अंकों की गिरावट के साथ 37
  • 068.93 पर और निफ्टी 97.80 अंकों की गिरावट के साथ 10
  • 948.30 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 382.91 अंकों की गिरावट के साथ 37,068.93 पर और निफ्टी 97.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,948.30 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 70.04 अंकों की गिरावट के साथ 37,381.80 पर खुला और 382.91 अंकों या 1.02 फीसदी गिरावट के साथ 37,068.93 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,381.80 के ऊपरी और 36,987.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 22.45 अंकों की गिरावट के साथ 13,333.24 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 77.96 अंकों की गिरावट के साथ 12,430.50 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 50.05 अंकों की गिरावट के साथ 10,996.05 पर खुला और 97.80 अंकों या 0.89 फीसदी गिरावट के साथ 10,948.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,021.10 के ऊपरी और 10,922.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 9 सेक्टरों में तेजी रही। स्वास्थ्य सेवाएं (1.50 फीसदी), धातु (1.27 फीसदी), रियल्टी (0.45 फीसदी), तेल और गैस (0.36 फीसदी) और बिजली (0.36 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - बैंकिंग (1.92 फीसदी), वित्त (1.69 फीसदी), ऊर्जा (0.83 फीसदी), वाहन (0.61 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.47 फीसदी)।

Created On :   29 Aug 2019 5:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story