तेजी में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 82.79 अंक चढ़ा और निफ्टी 10,840 के पार

Share market today: Share bazar, Sensex, nifty, BSE, NSE, Stock market, equity market, SGX Nifty
तेजी में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 82.79 अंक चढ़ा और निफ्टी 10,840 के पार
तेजी में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 82.79 अंक चढ़ा और निफ्टी 10,840 के पार
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 82.79 अंकों की तेजी के साथ 36
  • 563.88 पर
  • जबकि निफ्टी 23.10 अंकों की तेजी के साथ 10
  • 840.70 पर बंद

डिजिटल डेस्क। लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार तेजी में बंद हुआ है। बुधवार को सेंसेक्स 82.79 अंकों की तेजी के साथ 36,563.88 पर, जबकि निफ्टी 23.10 अंकों की तेजी के साथ 10,840.70 पर बंद हुआ। लगभग 1236 शेयरों में तेजी, 1227 शेयरों में गिरावट रही और 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

टाटा स्टील, बीपीसीएल, वेदांता, जेएसडब्ल्यू स्टील और आईओसी के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, ओएनजीसी, आयशर मोटर्स और यस बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। फार्मा को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स मेटल, आईटी, इंफ्रा, एनर्जी, ऑटो और बैंक तेजी के साथ बंद हुए। 

इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार भारी गिरावट में बद हुआ था। सेंसेक्स 642.22 अंकों की गिरावट के साथ 36,481.09 पर, जबकि निफ्टी 185.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,817.60 पर बंद हुआ था।

 

Created On :   18 Sep 2019 3:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story