गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 67 और निफ्टी 36 अंक लुढ़का

Share market today: Share bazar, Sensex, nifty, BSE, NSE, Stock market, equity market, SGX Nifty
गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 67 और निफ्टी 36 अंक लुढ़का
गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 67 और निफ्टी 36 अंक लुढ़का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट में बंद हुआ। सेंसेक्स 67.93 अंक या 0.17% की गिरावट के साथ 40821.30 पर और निफ्टी 36.10 अंक या 0.30% की गिरावट के साथ 12037.70 पर बंद हुआ। लगभग 1097 शेयरों में तेजी, 1403 शेयरों में गिरावट रही और 166 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी में आईसीआईसीआई बैंक, गेल, डॉ.रेड्डीज लैबोरेटरीज, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि ज़ी एंटरटेनमेंट, भारती इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, ग्रास इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हुआ। निफ्टी बैंक इंडेक्स हरे रंग में बंद हुआ। अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल में बंद हुए।

इससे पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 529.82 अंक या 1.31% की बढ़त के साथ रिकॉर्ड स्तर 40889.23 पर और निफ्टी 159.40 अंक या 1.34% बढ़कर 12073.80 पर बंद हुआ था। इंट्राडे ट्रेड के दौरान सेंसेक्स 40,931.71 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। जबकि निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई से सिर्फ 25 अंक दूर रहा था। 

Created On :   26 Nov 2019 3:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story