वन मैन शो, टू मैन आर्मी, बन गई भाजपा- छिंदवाड़ा में  शत्रुघ्न सिन्हा

Shatrughan sinha said bjp became one man show, two man army party
वन मैन शो, टू मैन आर्मी, बन गई भाजपा- छिंदवाड़ा में  शत्रुघ्न सिन्हा
वन मैन शो, टू मैन आर्मी, बन गई भाजपा- छिंदवाड़ा में  शत्रुघ्न सिन्हा

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। पिछली लोकसभा में भाजपा की ओर से सर्वाधिक वोट रेशो के साथ पटना से जीतने वाले सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने छिंदवाड़ा, पांढुर्ना एवं सौंसर की सभा में मन की बात खुलकर कही। उन्होंने करते हुए कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश को नई दिशा में ले जाने के लिए महत्वपूर्ण है।

तानाशाही स्पष्ट रूप से उजागर
भाजपा में नाना देशमुख, अटल बिहारी वाजपेयी, मुरली मनोहर जोशी, लालकृष्ण आडवाणी आदि नेताओं के साथ बीते पांच सालों में हुए हश्र ने लोकशाही के बजाय तानाशाही स्पष्ट रूप से उजागर कर दी। हम लोग जनता के प्रतिनिधि के रूप में संसद में पहुंचे थे, लेकिन वन मेन शो और टू मेन आर्मी की टीम ने मतदाताओं के विश्वास पर कड़ा प्रहार किया। पहले नोटबंदी और बाद में जीएसटी ने आम जनता सहित छोटे-बड़े व्यापारियों, गृहणियों को हलाकान व परेशान कर दिया। इसके अलावा पिछली सरकार के रोजगार, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्मार्ट सिटी आदि दावे भी खोखले साबित हुए। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के एक साल के अंतराल में ही राहुल गांधी ने कमाल कर दिया। कमलनाथ जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी। ऋण माफी और वचन पत्र के अन्य मुद्दों पर अमल होना भी शुरू हो गया। अब तो गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों के लिए न्याय योजना है। इसमें हर परिवार का जीवन स्तर सुधरेगा।

जिस कंपनी ने साइकिल-आटो नहीं बनाया, उसे रफाल जैसे विमान बनाने का ऑर्डर दिया 
रफाल पर चुटकी लेते हुए सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जिस कंपनी ने साइकिल-ऑटो नहीं बनाया, उसे रफाल जैसे विमान बनाने का ऑर्डर दिया गया। पहले 126 विमान बनने थे, जिसकी संख्या घटाकर 26 कर दी गई। वहीं पांच सौ करोड़ में बनने वाले विमान का ऑर्डर पंद्रह सौ करोड़ में दिया गया। मैं इन्हीं बातों से संबंधित सवालों के जवाब प्रधानमंत्री से जनता को दिलवाना चाह रहा था, परंतु उनके घमंड और अहंकार ने हर भारतीय को निराश कर दिया।
 

Created On :   27 April 2019 7:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story