शत्रुघ्न सिन्हा बोले- लालू यादव की सलाह पर जॉइन कर रहे कांग्रेस पार्टी

Shatrughan Sinha says joined Cong on advise of Lalu Prasad Yadav
शत्रुघ्न सिन्हा बोले- लालू यादव की सलाह पर जॉइन कर रहे कांग्रेस पार्टी
शत्रुघ्न सिन्हा बोले- लालू यादव की सलाह पर जॉइन कर रहे कांग्रेस पार्टी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में जाने के फैसले के पीछे की वजहों का खुलासा करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सलाह पर वह कांग्रेस पार्टी जॉइन कर रहे हैं। शत्रुघ्न ने ये भी कहा कि उनके पास तृणमूल, समाजवादी पार्टी और AAP से भी प्रस्ताव आए थे, लेकिन उन्होंने ग्रैंड ओल्ड पार्टी को चुना क्योंकि यह सही मायनों में एक राष्ट्रीय पार्टी है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल जैसे कई लोग चाहते थे कि मैं उनकी पार्टी में शामिल हो जाऊं ।" उन्होंने कहा, "मुझे इस जगह आना पड़ा क्योंकि मैंने कहा था कि जो भी स्थिति होगी, स्थान वही रहेगा।" सिन्हा ने कहा, "हमारे पारिवारिक मित्र लालू प्रसाद यादव ने भी सुझाव दिया कि आप वहां (कांग्रेस में) जाएं। हम आपके साथ हैं और राजनीतिक रूप से भी साथ रहेंगे। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा बिहार के पटना साहिब से सांसद है। 2009 और 2014 के लोकसभा चुनावों में पटना साहिब सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस उन्हें पटना साहिब से ही टिकट दे सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी प्रमुख अमित शाह के नेतृत्व और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा की तुलना करते हुए सिन्हा ने कहा कि पहले लोकशाही थी और अब पार्टी में तानाशाही है। सिन्हा ने कहा "अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय में सामूहिक निर्णय हुआ करते थे। सच्चे अर्थों में लोकतंत्र था। लेकिन अब, वन-मैन शो और टू-मैन आर्मी का मामला है।"

राहुल गांधी की तारीफ करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "जिस तरह से उन्होंने निर्भीकता से मुद्दों को उठाया है, उसने उन्होंने खुद को साबित किया है। सिन्हा ने कहा, एक साल में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उन्होंने ईवीएम और कई बाधाओं के बावजूद तीन राज्यों में चुनाव जीता है। वह सबसे लोकप्रिय नारे "चौकीदार चोर है" के जनक है। राहुल गांधी अगले पीएम हो सकते हैं या नहीं, इस पर सिन्हा ने कहा कि "यह कांग्रेस की सीटों की संख्या पर निर्भर है। राहुल गांधी में सभी क्षमताएं हैं।"

Created On :   31 March 2019 12:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story