शीरोज ने Paytm से महिलाओं के लिए खास प्लेटफॉर्म निर्माण के लिए मिलाया हाथ

sheroes joins hands with Paytm to build special platform for women
शीरोज ने Paytm से महिलाओं के लिए खास प्लेटफॉर्म निर्माण के लिए मिलाया हाथ
शीरोज ने Paytm से महिलाओं के लिए खास प्लेटफॉर्म निर्माण के लिए मिलाया हाथ
हाईलाइट
  • पेटीएम ऐप में एक विशेष सोशल कम्यूनिटी प्लेटफॉर्म होगा महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है
  • महिलाएं जीवन की घटनाओं और उपलब्धियों को साझा कर सकेंगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Paytm ऐप में अब एक विशेष सोशल कम्यूनिटी प्लेटफॉर्म होगा जहां महिलाएं एक-दूसरे के साथ स्वास्थ्य, करियर, रिश्ते और खाना पकाने जैसे विषयों पर चर्चा कर सकती हैं और इसके साथ ही वे अपने जीवन की घटनाओं और उपलब्धियों को साझा कर सकती हैं।

Paytm ब्रांड की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने अपने Paytm इनबॉक्स फीचर पर महिलाओं के लिए इस कम्यूनिटी का निर्माण करने के लिए महिलाओं के कम्यूनिटी प्लेटफॉर्म शीरोज के साथ साझेदारी की है, जिस पर कंटेंट बेस्ड सेवाओं के लिए लगभग तीन करोड़ से अधिक मासिक विजीटर्स का पंजीकृत किए गए हैं।

महिला सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण 
Paytm के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक एबोट ने कहा कि महिलाओं के लिए यह विशेष सामाजिक सामुदायिक फीड यूजर्स के बीच प्रचलित Paytm इनबॉक्स में महत्वपूर्ण ट्रैक्शन के लिए बनाया जाता है। उन्होंने कहा, कि यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, क्योंकि यह विशेष रूप से क्यूरेट किए गए कंटेंट और विभिन्न कम्यूनिटीज प्रदान करती है जिनमें वे अपने ईच्छा अनुसार भाग ले सकती हैं। 

विचारों को आगे बढ़ाएगा
उन्होंने कहा, कि यह सोशल मंच उन्हें खुद को शिक्षित करते हुए खुद को व्यक्त करने, सीखने और साझा करने के लिए एक शक्तिशाली मंच प्रदान करेगा। शीरोज के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर अविनाश हिंदूपुर ने कहा कि संयुक्त उद्यम लाखों महिला इंटरनेट यूजर्स के विचारों को आगे बढ़ाएगा।

रणनीतिक कदम
उन्होंने कहा, कि शीरोज अपनी प्रगति की कहानियों को लिखने के लिए महिला इंटरनेट यूजर्स का चैंपियन रहा है। Paytm की पैठ और इसकी पहुंच का लाभ उठाते हुए लाखों महिला इंटरनेट यूजर्स अब सलाह देने वाले 1000 से अधिक कम्यूनिटीज तक पहुंच सकती हैं। यह साझेदारी सामुदायिक इकोसिस्टम को 10 करोड़ महिलाओं तक ले जाने के हमारे लक्ष्य की दिशा में एक रणनीतिक कदम है।

--आईएएनएस

Created On :   22 Aug 2019 9:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story