महाशिवरात्रि: कठिन, संकट के पलों में आपकी सहायता करेंगे ये शिव मंत्र

महाशिवरात्रि: कठिन, संकट के पलों में आपकी सहायता करेंगे ये शिव मंत्र

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाशिवरात्रि भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे श्रेष्ठ दिन बताया गया है। कहा जाता है कि इस दिन यदि आप भगवान महादेव की पूजा माता पार्वती के साथ विधि-विधान से करते हैं तो वे आपको मनवांछित फल अवश्य ही प्रदान करते हैं। ठीक इसी प्रकार ऐसे कुछ मंत्र हैं जिनके जाप, स्मरण से देवाधि देव महादेव आप की प्रार्थना अवश्य ही सुनते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं।महाशिवरात्रि 2018 में 14 फरवरी को है।

 

टल जाता है मृत्यु योग

महादेव के महामृत्युंजय मंत्र के बारे में तो आपने सुना ही होगा। इसकी महिमा का बखाना पुराणों में बड़े ही विस्तार से किया गया है। कहा जाता है कि जो भी इस मंत्र का जाप कर महादेव का स्मरण करता है स्वयं काल भी उसका कुछ नही बिगाड़ सकता है। शिवपुराण में इसकी महिमा बड़े ही विस्तार से जानने मिलती है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मृत्यु योग प्रबल है तो उसे या उस व्यक्ति के निमित्त महामृत्युंजय मंत्र का जाप सवा लाख बार करने से मृत्यु योग टल जाता है।

 

महामृत्युंजय मंत्र-

 

संबंधित इमेज

 

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

 

लघु महामृत्युंजय मंत्र-

ॐ जूं सर:

मृत्यु के बाद मोक्ष
 ठीक इसी प्रकार पंचाक्षरी मंत्र के महत्व को भी स्वीकार किया गया है। इसके संबंध में बताया जाता है कि किसी भी संकट या मुश्किल की घड़ी में इस मंत्र का जाप करने से समस्या का समाधान होता है। यही नही यह मंत्र मृत्यु के उपरांत मोक्ष दिलाने वाला भी बताया गया है। 

 

होगा इसका भी लाभ
इसके अतिरिक्त सबसे श्रेष्ठ और सरल मंत्र है ॐ नमः शिवाय, यदि व्यस्तता के चलते आप किसी भी मंत्र या शिव मंत्रों का जाप नहीं कर पा रहे हैं तो एक मात्र इस मंत्र का स्मरण जाप करने से भी आपको लाभ प्राप्त होगा। बुरी ताकतें आपसे दूर रहती हैं।

Created On :   27 Jan 2018 7:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story