भाजपा के विरोध में शिवसेना ने बदले तेवर, कहा दबाव में काम नहीं करते हैं हम

Shiv sena changed its attitude against bjp, said we do not work under pressure
भाजपा के विरोध में शिवसेना ने बदले तेवर, कहा दबाव में काम नहीं करते हैं हम
भाजपा के विरोध में शिवसेना ने बदले तेवर, कहा दबाव में काम नहीं करते हैं हम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही शिवसेना के तेवर बदलने लगे हैं। मित्रदल भाजपा के विरोध में खुलकर बोला जाने लगा है। बुधवार को जिला प्रमुख प्रकाश जाधव ने केवल भाजपा के विरोध में भाषण दिए, बल्कि केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर सवाल दागा कि वे नागपुर में चौबीस घंटे पानी उपलब्ध कराने के मामले में क्यों नहीं बोल पा रहे हैं।

जाधव ने कहा कि विविध आश्वासनों की तरह नागपुर में 24 बाय 7 जलापूर्ति योजना का आश्वासन अधूरा रह गया है। सड़क व अन्य निर्माण कार्यों के लिए पेड़ काटे जाने के मामले पर भी उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि विकास के लिए पर्यावरण का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। शिवसेना विकास की किसी भी योजना का विरोध नहीं करती है। विकास के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया गया है, लेकिन शिवसेना किसी तरह के दबाव में नहीं रहेगी।

पूर्व नागपुर स्थित धनसंस लॉन में शिवसेना के बूथ सम्मेलन में जाधव बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के समय राम के नाम का उपयोग करती है। शिवसेना ने अयोध्या में ढांचा गिरने के समय यह बोलने का साहस किया था कि उसने ही ढांचा गिराया है। शिवसेना हिंदुत्व की राजनीति करती है। जाधव ने मनपा की कार्यप्रणाली पर भी भाजपा को आड़े हाथ लिया। संपत्ति कर व अन्य कर का जिक्र करते हुए कहा कि शहर में नागरिक परेशान हैं। राज्य में रोजगार की समस्या है। किसान व कामगारों की आत्महत्या कम नहीं हो रही है।
 
शिवसेना ने ग्रामीण क्षेत्र में भी भाजपा के विरोध में खुलकर बोलना शुरु कर दिया है। रामटेक के सांसद कृपाल तुमाने ने सावनेर क्षेत्र में सभा लेकर कहा  है कि विधानसभा की सभी सीटों पर  चुनाव लड़ने के लिए शिवसेना तैयार है। पूर्व विधायक अाशीष जैसवाल भी शिवसेना के प्रचार में जुट गए हैं। भाजपा के विकास के दावों को निराधार बता रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में फसल नुकसान के मुआवजे के मामले में भाजपा पर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। 

Created On :   26 Sep 2019 9:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story