संजय राउत के बिगड़े बोल, कहा- भाड़ में गया कानून, आचार संहिता को भी देख लेंगे

Shiv Sena leader Sanjay Raut said to hell with law and we will see code of conduct
संजय राउत के बिगड़े बोल, कहा- भाड़ में गया कानून, आचार संहिता को भी देख लेंगे
संजय राउत के बिगड़े बोल, कहा- भाड़ में गया कानून, आचार संहिता को भी देख लेंगे
हाईलाइट
  • कानून और आचार संहिता को लेकर संजय राउत का विवादित बयान।
  • जो बात हमारे मन में है
  • वो अगर बाहर नहीं निकले तो घुटन होती है।
  • राउत ने कहा- भाड़ में गया कानून
  • आचार संहिता भी हम देख लेंगे।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 2019 लोकसभा चुनाव में आचार संहिता को बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग काफी सख्त है। आयोग हर वक्त नेताओं के भाषणों पर नजर रखे हुए है इसके बावजूद भी सभी दलों के नेता विवादित बयान देकर आचार संहित की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सियासी घमासान के बीच अब शिवसेना नेता संजय राउत ने कानून और आचार संहिता को लेकर विवादित बयान दिया है। राउत ने आचार संहिता को ही चुनौती दे दी है। उन्होंने कहा, भाड़ में गया कानून, आचार संहिता को भी हम देख लेंगे।

एक चुनावी जनसभा में संजय राउत ने कहा, हम ऐसे लोग हैं, भाड़ में गया कानून, आचार संहिता भी हम देख लेंगे। जो बात हमारे मन में है, वह अगर हम मन से बाहर नहीं निकालेंगे तो घुटन सी होती है। 14 अप्रैल को एक भाषण में संजय राउत ने कहा, वैसे तो हम कानून मानने वाले लोग हैं, लेकिन चुनाव के दौरान हमारे ऊपर एक दबाव बना रहता है। कहीं आचार संहिता का उल्लंघन ना हो जाए, लेकिन जो बात हमारे मन में है, वो अगर मन से बाहर नहीं निकले तो घुटन सी होती है।


पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
बता दें कि इससे पहले भी संजय राउत कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। अपने एक विवादित बयान में संजय राउत ने कहा था, हमने 17 मिनट में बाबरी मजिस्द को ढहा दिया था, मोदी सरकार राम मंदिर बनाने में इतना समय क्यों ले रही है। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीएसपी सुप्रीमों मायावती को नोटिस जारी कर चुका है। 

Created On :   15 April 2019 8:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story