औरंगाबाद-जालना विधान परिषद सीट पर शिवसेना का कब्जा, नागपुर के कुकरेजा बने संयोजक भाजपा व्यापारी सेल

Shiv Sena occupies Aurangabad-Jalna Legislative Council seat
औरंगाबाद-जालना विधान परिषद सीट पर शिवसेना का कब्जा, नागपुर के कुकरेजा बने संयोजक भाजपा व्यापारी सेल
औरंगाबाद-जालना विधान परिषद सीट पर शिवसेना का कब्जा, नागपुर के कुकरेजा बने संयोजक भाजपा व्यापारी सेल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधान परिषद के औरंगाबाद-जालना स्थानीय प्राधिकारी सीट को शिवसेना ने कांग्रेस से एक बार फिर छीन लिया है। इस सीट से शिवसेना उम्मीदवार अंबादास दानवे ने कांग्रेस प्रत्याशी भवानीदास कुलकर्णी को हराया है। गुरुवार को मतगणना के बाद चुनाव आयोग ने परिणाम घोषित किए। कुल 633 वोटों में से शिवसेना के दानवे को 524 वोट मिले हैं जबकि कुलकर्णी केवल 106 वोटों से संतोष करना पड़ा। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार शहनवाज अब्दुल रहमान खान को केवल 3 वोट मिले हैं। दानवे को मिली जीत से विधान परिषद में शिवसेना के सदस्यों का संख्याबल 13 हो गया है। 

सेना को मिले उम्मीद से ज्यादा वोट

चुनाव में दानवे को उम्मीद से अधिक वोट मिले हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक अब्दुल सत्तार और एमआईएम का उन्हें समर्थन मिला है। हालांकि एमआईएम के समर्थन पर दानवे ने खुलकर कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि इस सीट पर शिवसेना और भाजपा के केवल 292 वोट के अलावा लगभग 45 समर्थक वोट थे। कांग्रेस की ओर से दावा किया गया था कि उन्हें अदृश्य हाथ मदद करेंगे। लेकिन चुनाव नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि अदृश्य हाथ किसके साथ हैं। दानवे शिवसेना के औरंगाबाद जिला प्रमुख भी हैं। वे औरंगाबाद मनपा में नगर सेवक रह चुके हैं। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भी दानवे ने किस्मत अजमाई थी लेकिन तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। विधान परिषद की औरंगाबाद-जालना सीट शिवसेना-भाजपा की की परंपरागत सीट मानी जाती है। लेकिन साल 2013 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के सुभाष झांबड ने बाजी मारी थी। लेकिन इस चुनाव में यह सीट एक बार फिर से शिवसेना के कब्जे में चली गई है। 

नागपुर के कुकरेजा भाजपा व्यापारी सेल के संयोजक

नागपुर के महेशकुमार कुकरेजा प्रदेश भाजपा व्यापारी आघाडी के संयोजक बनाए गए हैं। जबकि प्रदेश कामगार आघाडी के संयोजक पद पर गणेश ताठे की नियुक्ति की गई है। बीड के इजाज देशमुख  प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष होंगे। विधायक राम कदम को प्रदेश भाजपा का प्रवक्ता बनाया गया है। मीडिया सह सम्पर्क प्रमुख के पद पर ओम प्रकाश चौहान की नियुक्ति की गई है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की। औरंगाबाद विभाग स्नातक निर्वाचन सीट का पंजीयन प्रमुख शिरीष बोरालकर और पुणे विभाग स्नातक निर्वाचन सीट का पंजीयन प्रमुख मकरंद देशपांडे होंगे। भाजपा के प्रदेश सचिव पद पर राजेश पांडे की नियुक्ति की गई है। एड दीपक पटवर्धन भाजपा के रत्नागिरी जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं।

विधायक राम कदम फिर बने प्रवक्ता 

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता पद पर विधायक राम कदम की दोबारा नियुक्ति की गई है। अवधूत बाघ को भी फिर से प्रवक्ता बनाया गया है। जबकि ओमप्रकाश चौहान, श्याम सप्रे और सौमेन मुखर्जी मीडिया सह संपर्क प्रमुख बनाए गए हैं।  
 

Created On :   22 Aug 2019 4:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story