केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद सावंत बोले- भाजपा ने फॉर्मूला नहीं माना

Shivsena mp arvind sawant announces resignation from ministerial post
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद सावंत बोले- भाजपा ने फॉर्मूला नहीं माना
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद सावंत बोले- भाजपा ने फॉर्मूला नहीं माना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीति गर्मा गई है। शिवसेना ने एनडीए से अलग होने की तैयारी कर ली है। केंद्र सरकार में मंत्री अरविंद सांवत ने इस्तीफा दे दिया है। सावंत ने कहा कि बीजेपी अपने पूर्व चुनावी वादों से पीछे हट गई। केंद्र में बने रहना मेरे लिए नैतिक रूप से सही नहीं होगा। इसलिए मैंने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। 
 

 

 

इससे पहले अरविंद सावंत ने ट्वीट कर इस्तीफा देने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शिवसेना के बीच सत्ता साझेदारी को लेकर एक समझौता हुआ था। सावंत ने कहा, दोनों पक्षों ने यह स्वीकार किया था, लेकिन इससे इंकार कर शिवसेना को झूठा बताने की कोशिश की गई। यह चौंकाने वाला है और राज्य के स्वाभिमान पर धब्बा है।

शिवसेना कर रही अनादर

रविवार को भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और अन्य नेताओं ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। पाटिल ने कहा, "हम राज्य में सरकार नहीं बनाएंगे।" उन्होंने कहा, "जनादेश हमें (भाजपा-शिवसेना) को एक साथ काम करने के लिए दिया गया था अगर शिवसेना इसका अनादर करना चाहती है और कांग्रेस-राकांपा के साथ सरकार बनाना चाहती है तो हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।"बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इस्तीफा सौंपने के बाद फडणवीस ने दावा किया था कि शिवसेना को कभी भी ढाई साल के लिए सीएम पद देने का वादा नहीं किया गया। वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने फडणवीस के बयान को झूठा बताया था। ठाकरे ने कहा था, सबको पता है झूठ कौन बोल रहा है।
 

Created On :   11 Nov 2019 4:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story