बिहार : नवविवाहिता ने पति को उतारा मौत के घाट, पढ़े पूरी खबर

बिहार : नवविवाहिता ने पति को उतारा मौत के घाट, पढ़े पूरी खबर

डिजिटल डेस्क, बिहार।  बिहार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहा सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने पति की हत्या कर दी है। मृतक  मृतक रविन्द्र सिंह का शव उसके कमरे में ही खून से लथपथ मिला। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके से पुलिस ने एक गंडासा (एक प्रकार का धारदार हथियार) भी बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

गड़खा के थाना प्रभारी गौरीशंकर बैठा के मुताबिक हाल ही में मृतक रविंद्र सिंह और मढौरा के दमोदरपुर गांव की रहने वाली सीकी देवी की शादी हुई थी। मंगलवार (4 जुलाई) की रात को सीकी देवी ने सो रहे अपने पति की गंडासे से गर्दन पर वार कर हत्या की है।  

 

 

जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला की यह तीसरी शादी है। मृतक रविंद्र की यह दूसरी शादी थी। हत्या का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि दोनों के बीच एक बच्चे को लेकर बहस चल रही थी।  फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।



Created On :   5 July 2018 3:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story