मैगजीन के कवर पर खूबसूरती का जलवा बिखेर रहीं श्रद्धा कपूर 

Shraddha Kapoor Graces The Cover of Cosmopolitan Magazine But Its A Dull Shoot!
मैगजीन के कवर पर खूबसूरती का जलवा बिखेर रहीं श्रद्धा कपूर 
मैगजीन के कवर पर खूबसूरती का जलवा बिखेर रहीं श्रद्धा कपूर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म "साहो" और "छिछोरे" जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म देने के साथ ही साल 2019 श्रद्धा कपूर के लिए बेहद खास रहा है। श्रद्धा की अदाकारी का जादू हर जगह छाया हुआ है। श्रद्धा हाल ही में एक लीडिंग मैगजीन के कवर पर अपनी खूबसूरत अदा से एक बार फिर सभी का दिल जीतते हुए नजर आ रही हैं।

श्रद्धा अपने उत्कृष्ट फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। श्रद्धा इससे पहले आशिकी-2, एक विलेन, स्त्री, बागी, बागी-2 जैसी हिट फिल्में दे चुकीं हैं। श्रद्धा की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में कॉस्मोपॉलिटन नाम की फैशन मैगजीन ने श्रद्धा को अपने कवर पर जगह दी है। इस कवर पर एक ही रंग के टॉप और पैंट के साथ श्रद्धा ने अपनी खूबसूरती को फिर से परिभाषित किया है। सरल मेकअप और खुले बालों के साथ श्रद्धा बेहतरीन लुक में नजर आ रही हैं।

 

 

 

श्रद्धा अपने फैशन लुक के साथ ध्यान आकर्षित करना बखूबी जानती हैं और अपने क्लासी व कंफर्टेबल लुक के लिए जानी जाती हैं। यह साल खत्म भी नहीं हुआ है, लेकिन श्रद्धा ने "बागी 3" की शूटिंग के लिए सर्बिया के लिए उड़ान भर ली है, जिसमें वह एक्शन अवतार में नजर आएंगी। यह फिल्म 6 मार्च 2020 को पर्दे पर उतरेगी।

श्रद्धा जल्द रेमो डिसूजा की "स्ट्रीट डांसर 3डी" में नजर आएंगी, जिसमें वह एबीसीडी 2 के सह-कलाकार वरुण धवन के साथ फिर से बड़े पर्दे पर दिखेंगी। यह फिल्म अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होगी। फिलहाल, वह टाइगर श्रॉफ के साथ "बागी 3" की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

Created On :   19 Nov 2019 3:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story