सिद्धार्थ रॉय कपूर बनाएंगे पाइरेट्स ऑफ सोमालिया पर थ्रिलर फिल्म

Siddharth roy kapur will make a thriller film on pirates of somalia
सिद्धार्थ रॉय कपूर बनाएंगे पाइरेट्स ऑफ सोमालिया पर थ्रिलर फिल्म
सिद्धार्थ रॉय कपूर बनाएंगे पाइरेट्स ऑफ सोमालिया पर थ्रिलर फिल्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर सोमालिया के तट पर समुद्री डकैतों को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित होगी। सिद्धार्थ रॉय कपूर ने एक थ्रिलर फिल्म बनाने के लिए निर्देशक विनील मैथ्यू और पटकथा लेखक सुदीप शर्मा को साइन किया है। यह फिल्म व्यापारी जहाज चलाने वाले अधिकारी औदुंबर भोई की कहानी से प्रेरित है, जिनके जहाज और चालक दल के कर्मचारियों पर सोमालिया के समुद्री डाकुओं ने हमला किया था। 


  

 


कपूर ने इसे एक "अलग और रोमांचक विषय" बताया है, उनकी टीम कई महीनों से इस पर काम कर रही थी। उन्होंने कहा, "यह एक रोमांचक, नाटकीय और भावनात्मक सफर है, जिसे पर्दे पर दिखाने के लिए हमें विनिल मैथ्यू से अच्छा निर्देशक नहीं मिल सकता। इस फिल्म के पटकथा लेखक के तौर पर सुदीप का हमारे साथ होना भी बड़े फायदे की बात है।" बता दें कि मैथ्यू "हंसी तो फंसी", "एनएच10" और "उड़ता पंजाब" जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। विनिल ने कई एड फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। 

 

उन्होंने बताया कि सुदीप शर्मा ने कहा, "जब उन्होंने मुझे यह कहानी सुनाई तो मैं तुरंत राजी हो गया, क्योंकि यह बंधक बनाए जाने और उससे बचने की रोमांचक कहानी है और यह आपको सोमालिया के समुद्री डाकुओं के बारे में भी बताता है।" इस फिल्म को इंडियन मर्चेंट नेवी के ऑफिसर के नजरिए से फिल्माया जाएगा। फिल्म के साल 2018 में रिलीज होने की संभावना है।  


बैकड्रॉप में दिखेगा नेवी का ऑपरेशन


इस फिल्म में बैकड्रॉप में भारत की नौसेना के ऑपरेशन दिखाए जाएंगे। जिसमें इन समुद्री डाकुओं का मुकाबला भारतीय नौसेना के बेड़े से होगा। कहा जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट फरवरी तक तैयार होने की उम्मीद है। मार्च में कास्टिंग का काम करके अप्रैल से यह फिल्म शुरू होगी और 2018 में ही फिल्म को पूरा कर रिलीज कर दिया जाएगा। 

Created On :   17 Dec 2017 11:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story