घर में स्थापित करें ऐसी गणेश मूर्ति, मिलेगा धन-यश और समृद्धि

घर में स्थापित करें ऐसी गणेश मूर्ति, मिलेगा धन-यश और समृद्धि

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीगणेश सदा ही सुख कर्ता दुख हर्ता बताए गए हैं। प्रथम पूज्य का नाम यदि सुबह-सुबह स्मरण किया जाए तो वे तरक्की के द्वार खोल देते हैं। मान्यता है कि बुद्धि के देव का स्मरण करने से मनुष्य में सही-गलत का निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है और वह सही मार्ग पर जाता है।


यही नही यदि आप किसी दुविधा में हैं तो उस कार्य के बारे में सोचकर गणपति बप्पा का स्मरण करें। निश्चित रूप से आपकी सभी दुविधाओं का अंत होगा। ठीक इसी प्रकार यदि बप्पा के दर्शन कर घर से निकलने पर भी शुभ समाचार प्राप्त होते हैं। यहां हम आपको गणेश भगवान की ऐसी मूर्ति के बारे में बता रहे हैं जिनके घर में आते ही आपके जीवन में परिवर्तन स्पष्ट नजर आने लगते हैं साथ ही धन का आगमन होता है।

 

चांदी के गणपति

चांदी से निर्मित गणपति बप्पा की मूर्ति यदि घर के मंदिर में रखी जाए तो धन-सम्पत्ति के साथ ही सुख और समृद्धि का भी आगमन होता है। पूजा घर में या मंदिर में चांदी के गणपति की स्थापना के बाद के उनकी नियमित ताजी दुर्वा से पूजा करें। उनके समक्ष अपनी प्रार्थना रखें और उनकी शरण में जाकर याचना करें। 

 

Image result for moonga ganpati

मूंगा  गणेश

मूंगा एक रत्न है तो लाल रंग का होता है। लोग इसे अंगूठी बनवाकर भी धारण करते हैं। राशि एवं ग्रह नक्षत्रों के अनुसार इसका लाभ होता है। मूंगा गणेश की प्रतिमा यदि घर में स्थापना की जाए तो उनकी कृपा अवश्य ही प्राप्त होती है। ये सुखों के कारक माने गए हैं। इनकी रोज पूजा करने से शत्रुओं का भय समाप्त होता है। 

 

Related image

 

पन्ना गणेश  

पन्ना, यह भी एक रत्न है और इसे बेहद कीमती माना जाता है। यदि पन्ना के गणेश घर में स्थापित किए जाएं तो बुद्धि के साथ यश भी प्राप्त होता है। खासकर विद्यार्थी इसका अधिक लाभ उठा सकते हैं। उनके लिए पन्ना गणेश का पूजा श्रेष्ठता की ओर ले जाएगा।

Created On :   8 Dec 2017 5:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story