सर्राफा बाजार : चांदी के भाव में आई तेजी, सोने के दाम स्थिर

Silver price rises from 125 and gold steady in delhi sarafa market
सर्राफा बाजार : चांदी के भाव में आई तेजी, सोने के दाम स्थिर
सर्राफा बाजार : चांदी के भाव में आई तेजी, सोने के दाम स्थिर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार पर नजर डालें तो चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई, जबकि सोने के दाम स्थिर बने हुए हैं। चांदी 125 रुपए की तेजी के साथ 40,700 रुपए प्रति किग्रा पर पहुंच गई है, जबकि सोने का भाव 30,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा। सर्राफा बाजार में यह उथल-पुथल विदेशों में मजबूती और स्थानीय औद्योगिक इकाइयों की मांग के समर्थन के बीच दर्ज की गई है।

 

जानकारी के अनुसार चांदी में तेजी वैश्विक संकेतों और घरेलू हाजिर बाजार में औद्योगिक मांग के चलते रही है। दिल्ली में चांदी हाजिर 125 रुपए की तेजी के साथ 40,700 रुपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 95 रुपए की तेजी के साथ 39,770 रुपए प्रति किलो हो गई। जबकि सिंगापुर में चांदी का भाव 0.47 प्रतिशत बढ़कर 17.07 डॉलर प्रति औंस और सोना 0.21 प्रतिशत बढ़कर 1,238.50 डॉलर प्रति औंस बोला जा रहा था।

 

हालांकि चांदी सिक्कों के भाव लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा के कल के स्तर पर स्थिर बने रहे। सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव क्रमश: 30,450 रुपए और 30,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बने रहे। विगत दो दिनों में सोने में 315 रुपए की तेजी आई थी। गिन्नी का भाव 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित बंद हुआ।

 

बाजार विश्लेषकों की मानें तो दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर रहने से सोने में बढ़त देखी गई है। डॉलर के कमजोर होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए इसका आयात सस्ता हो जाता है। इससे मांग बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.4 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17.08 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Created On :   9 Nov 2017 12:07 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story