सायबर ठगों के जाल में फंस पौने दो लाख रुपए गंवा बैठीं सिंगर अवंती पटेल

सायबर ठगों के जाल में फंस पौने दो लाख रुपए गंवा बैठीं सिंगर अवंती पटेल
सायबर ठगों के जाल में फंस पौने दो लाख रुपए गंवा बैठीं सिंगर अवंती पटेल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड गायिका और इंडियन आइडल 10 की प्रतियोगी अवंती पटेल से 1 लाख 70 हजार रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। गायिका ने फोन पर एक शख्स को बैंक अधिकारी समझकर कर अपने डेबिट कार्ड और वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की जानकारी दे दी जिसके बाद खाते से पैसे निकाल लिए गए। शिकायत के आधार पर सायन पुलिस जांच में जुटी हुई है।अपनी शिकायत में अवंती ने पुलिस को बताया कि उसने हाल ही में नए डेबिट कार्ड के लिए अर्जी दी थी लेकिन इसे फिलहाल एक्टिवेट नहीं कराया है। इसी बीच उसे पंकज शर्मा नाम के एक शख्स ने फोन किया और दावा किया कि वह बैंक अधिकारी है।

फोन करने वाले शख्स ने अवंती को बैंक खाते से जुड़ी जानकारी दी और खाते में मौजूद रकम के बारे में बताया। इससे उनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद उस शख्स ने अवंती से कहा कि वे उसे कार्ड की एक्सपायरी डेट और ओटीपी नंबर बताएं। अवंती ने ऐसा ही किया लेकिन इसके बाद उनके खाते से 50 हजार रुपए डेबिट हो गए। संदेश देखते ही अवंती ने फोन करने वाले शख्स से इसकी शिकायत की तो उसने कहा कि यह पैसे तुरंत उनके खाते में नहीं जमा हो पाएंगे लेकिन कोई और बैंक खाता हो तो उसमें जमा किया जा सकता है। इसके बाद अवंती ने अपनी बहन के बैंक खाते से जुड़ी जानकारी और ओटीपी नंबर दे दिया।

इसके बाद उसे खाते से भी 50 हजार रुपए निकल गए जिसके बाद उस शख्स ने जल्द ही कटे पैसे वापस खाते में आने की बात कहकर फोन काट दिया। बाद में अवंती ने उस नंबर पर फोन किया तो वह बंद था। ठगी का एहसास होने के बाद उन्होंने बैंक में फोन कर शिकायत की और कार्ड ब्लॉक कराया लेकिन इसके बाद भी उनके खाते से 70 हजार रुपए और निकल लिए गए। इसके बाद अवंती ने सायन पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की। पुलिस को शक है कि आरोपी ने अवंती के खाते से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए फर्जी यूपीआई अकाउंट का इस्तेमाल किया है।

 

Created On :   4 Jan 2019 2:40 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story