बेबी बंप के साथ सुनिधि ने म्यूजिकल इवेंट में अपने गानों के साथ मचाई धूम

singer Sunidhi chaouhan flaunt her baby bump in a musical event
बेबी बंप के साथ सुनिधि ने म्यूजिकल इवेंट में अपने गानों के साथ मचाई धूम
बेबी बंप के साथ सुनिधि ने म्यूजिकल इवेंट में अपने गानों के साथ मचाई धूम

डिजिटल डेस्क,मुंबई। सिंगर सुनिधि चौहान ने इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही  हैं। हाल ही में वो एक म्यूजिकल इवेंट में अपने बेबी बंप के साथ अपने ही गानों में झूमती नजर आई। उस दौरान उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। सुनिधि की प्रेग्नेंसी का ये छठा महीना है। इवेंट में सुनिधि ने कई गाने गाए, जिनपर दर्शक झूमते नजर आए।
आपको बता दें, सुनिधि के प्रेग्नेंट होने की खबर को उनके पापा दुष्यंत चौहान ने सुनिधि के 34वें बर्थडे पर एक वेबसाइट के साथ शेयर की थी। सुनिधि और उनके म्यूजिक कंपोजर पति हितेश सोनिक का ये पहला बेबी होगा।

दो शादियां कर चुकी हैं सुनिधि

सुनिधि की सोमिक से ये दूसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी कोरियोग्राफर बॉबी खान से साल 2002 में 18 साल की उम्र में अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर की थी। हालांकि ये शादी ज्यादा दिन टिक नही पाई और 2003 में दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद उन्होंने 2012 में म्यूजिक डायरेक्टर हितेश सोनिक से दूसरी शादी की।

13 की उम्र में बॉलीवुड में की एंट्री 

सुनिधि ने बॉलीवुड में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत महज 13 साल की उम्र में की थी। उन्होंने साल 1996 में फिल्म ‘शस्त्र’ पहला गाना गाया था। हालांकि उन्हें पहचान 1999 में आई फिल्म "मस्त" के गाने "रुकी रुकी सी जिंदगी" से मिली। अब तक उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी है। 

Created On :   12 Sep 2017 8:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story