साढ़े पांच करोड़ से बनेगा कन्हान कॉम्प्लेक्स, कन्हान नदी पर बनेंगे छह डेम

Six dams to be built on kanhan river and build kanhan complex
साढ़े पांच करोड़ से बनेगा कन्हान कॉम्प्लेक्स, कन्हान नदी पर बनेंगे छह डेम
साढ़े पांच करोड़ से बनेगा कन्हान कॉम्प्लेक्स, कन्हान नदी पर बनेंगे छह डेम

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। यह अच्छी खबर है कि अब जिले का दूसरा हिस्सा भी सिंचाई के साधनों से संपन्न होने वाला है। सौंसर, पांढुर्ना, जुन्नारदेव और छिंदवाड़ा सहित आसपास के इस हिस्से के लिए कन्हान कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया गया है, जो पेंच परियोजना से करीब तीन गुना बड़ा होगा। कन्हान कॉम्प्लेक्स में कन्हान नदी पर कुल छह बांध बनेंगे। जिसमें जुन्नारदेव में दो, सौंसर के जामघाट, जोगनीखापा के अलावा निचले हिस्से में दो बांध प्रस्तावित किए गए हैं। इन छह बांधों से क्षेत्र की करीब 1 लाख 90 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित करने का लक्ष्य तय किया जा रहा है। कन्हान काम्प्लेक्स के निर्माण पर करीब साढ़े 5 हजार करोड़ का खर्च अनुमानित किया गया है।
तेजी से चल रहा काम-
जल संसाधन विभाग के भोपाल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों हैदराबाद में कंसलटेंसी एजेंसी के जरिए प्रोजेक्ट का खांका तैयार कर दिया गया है। शासन स्तर पर तेजी से इस पर काम कराया जा रहा है। प्रशासकीय स्वीकृति के लिए एजेंडा नोट तैयार कर प्राधिकार समिति के समक्ष पेश करने की तैयारी है।
628 गांवों में हो सकेगी सिंचाई-
कन्हान कॉम्प्लेक्स से 628 गांवों की कृषि भूमि पानी से तर हो सकेगी।  इसमें सौंसर, पांढुर्ना, जुन्नारदेव, छिंदवाड़ा, मोहखेड़, बिछुआ और उमरेठ के गांव शामिल होंगे। लगभग 1 लाख 90 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई प्रस्तावित की गई है।
पेयजल और उद्योगों को भी मिलेगा पानी-
कन्हान कॉम्प्लेक्स अकेले खेतों की नहीं बल्कि लोगों की प्यास भी बुझाएगा। सिंचाई के साथ ही पेयजल और उद्योगों के लिए भी प्रस्तावित बांधों में पानी रिजर्व रखने का प्लान किया जा रहा है। भविष्य में इन बांधों से समूह जलप्रदाय योजना के तहत पेयजलापूर्ति हो सकेगी।
10 गांव डूब में, डेढ़ हजार परिवार विस्थापित होंगे-
कन्हान कॉम्प्लेक्स के छह बांधों में लगभग 10 गांव डूब में आएंगे। जिसमें चार गांव बारीघाट, लिलाईढाना, पलासपानी और देवगढ़ पूरी तरह से डूबेंगे। डूब प्रभावित गांवों के करीब डेढ़ हजार परिवारों का विस्थापन करना होगा।
43 सौ हेक्टेयर भूमि की जरूरत-
छह बांधों के निर्माण के लिए लगभग 43 सौ हेक्टेयर भूमि लगेगी। जिसमें  लगभग 25 सौ हेक्टेयर निजी भूमि अधिग्रहित की जाएगी। जबकि तकरीबन 18 सौ हेक्टेयर फारेस्ट की भूमि भी डूब में आएगी। भू-अर्जन के साथ ही विस्थापन और पुनर्वास भी होगा।
पेंच परियोजना से इसलिए बड़ा-
1. पेंच परियोजना से छिंदवाड़ा और सिवनी जिले के लगभग दो सौ गांवों की 1 लाख 14 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होना है, जबकि कन्हान कॉम्प्लेक्स में 628 गांवों में 1.90 लाख हेक्टेयर में सिंचाई प्रस्तावित है।
2. पेंच परियोजना पर कुल 25 सौ करोड़ खर्च किया जा रहा है। वहीं कन्हान कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट पर लगभग साढ़े पांच हजार करोड़ खर्च अनुमानित किया गया है।

 

Created On :   16 Feb 2019 4:19 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story