छह महीने का आंकड़ा : महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के कारण 191 मरीजों की मौत 

Six-month figure: 191 deaths due to swine flu in Maharashtra
छह महीने का आंकड़ा : महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के कारण 191 मरीजों की मौत 
छह महीने का आंकड़ा : महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के कारण 191 मरीजों की मौत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में साढ़े छह महीने में स्वाइन फ्लू के कारण 191 मरीजों की मौत हो गई है। 1 जनवरी से 15 जुलाई के बीच स्वाइन फ्लू के 1,772 मरीज पाए गए हैं। जबकि लेप्टो के 36 मरीज पाए गए हैं। वहीं डेंगू के 1232 मामले पाए गए हैं। पानी से होने वाली बीमारियों में गैस्ट्रो के 399, डायरिया के 471 और पीलिया के 542 मामलों का पता चला है। सोमवार को मंत्रालय में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वास्थ्य नियंत्रण समिति की बैठक की। शिंदे ने कहा कि स्वाइन फ्लू, लेप्टोस्पायरोसिस और डेंगू बुखार को नियंत्रित करने के लिए मुंबई महानगर की ओर से अपनाई नीति को प्रदेश की दूसरी महानगर पालिकाओं को भी अमल में लाना चाहिए। शिंदे ने कहा कि जलजन्य रोगों के लिए मुंबई मनपा द्वारा बनाए गए विशेष नियमों को दूसरे महानगर पालिकाओं को स्वीकार करके कार्रवाई करनी चाहिए।

शिंदे ने कहा कि राज्य में संक्रमण का कोई प्रकोप नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 1 लाख 30 हजार लोगों को स्वाइन फ्लू का टीका दिया गया है। नागपुर, नाशिक, अहमदनगर, पुणे जिल में स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या बहुत अधिक पाई गई है। इसलिए यहां की महानगर पालिकाओं को जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। महानगरपालिका स्तर पर प्रतिबंधात्मक टीके की खरीदी की जाए। शिंदे ने कहा कि मुंबई, ठाणे और पालघर क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण लेप्टो का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

 

Created On :   15 July 2019 4:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story