रोज इतने घंटे की नींद है जरूरी, तनाव हो जाएगा खत्म

रोज इतने घंटे की नींद है जरूरी, तनाव हो जाएगा खत्म

हमारे लिए नींद लेना उतना ही जरूरी है जितना कि सांस लेना या खाना खाना। नींद पूरी न हो पाने से न केवल आपको सुस्ती रहती है बल्कि आपकी काम करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। अक्सर लोग स्ट्रेस, हाइपरटेंशन और डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण है नींद पूरी न होना या गहरी नींद न आना। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि नींद लेने का सबसे सही वक्त कौन सा है और हमें कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए। आइये आपको बताते हैं कौन सा वक्त नींद पूरी करने के लिए बेहतर होता है। 

 

 

ये है सोने का परफेक्ट टाइम

नींद का सबसे अनुकूल वक्त होता है रात के 10 बजे से सुबह 6 बजे तक। सूरज ढलने से लेकर उसके निकलने तक के बीच का समय नींद लेने के लिए अच्छा होता है। कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक रात के 8 बजे या 12 बजे का वक्त भी अच्छी नींद लेने के लिए होता है। इस दौरान सोने से आपको सपने भी बहुत अच्छे आते हैं। सबसे ज्यादा गहरी नींद रात को 2 से 4 बजे के बीच में आती है। तो ध्यान रखियेगा कि आप इस बीच सो ही जाएं। अगर आप इस बीच भी नहीं सो पाते तो दोपहर में 1 से 3 बजे के बीच नींद जरूर लें। 

 

 

बॉडी क्लॉक और नेचर रिदम

आपकी बॉडी नैचुरली ही सूर्य के निकलने और अस्त होने के मुताबिक खुद को सेट करती है। सुबह उठने पर जब आपकी बॉडी पर सूर्य की रोशनी पड़ती है तो आपका दिमाग बॉडी के सारे हिस्सों को ये सिग्नल दे देता है कि आप जाग चुके हैं। इसके बाद आपके शरीर में  मेटाबोलिज्म का स्तर खुद ही बढ़ जाता है। जैसे ही सूर्यास्त होता है आपके शरीर का मेलाटोनिन स्वयं ही बढ़ने लगता है जो आपकी नींद के लिए काफी मददगार होता है। 

 

 

सोने के लिए खास टाइम टेबल 

सोने के लिए एक आदर्श समय तय किया गया है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि जैसा दूसरे करते हैं आप भी वैसा ही कुछ करें। आप अपनी लाइफस्टाइल के हिसाब से भी अपनी नींद का वक्त तय कर सकते हैं। जैसे कि अगर आप रात की शिफ्ट में काम पर जाते हैं तो आपके लिए सुबह आने के बाद फ्रेश होकर कुछ नाश्ता करने के बाद सो जाना अच्छा रहेगा।



बेहतर नींद पाने के लिए ये जरूर करें- 

सबसे पहले आपका ये जानना जरूरी है कि आपकी बॉडी के हिसाब से कि आपको कितने घंटे की  नींद की जरूरी है।  

सुबह उठने के बाद थोड़ा वर्कआउट जरूर करें। ऐसा करने से आपको दिन भर एनर्जेटिक महसूस होगा।

जितने भी घंटे आपको सोना है उसके अनुसार अपने वक्त को सेट करें।  

अगर आपको सुबह के 6 बजे उठना है तो रात को 10 बजे सो जाइयें।   
 

Created On :   6 Feb 2018 1:40 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story