राहुल बोले मोदी 'हिटलर' तो स्मृति बोलीं- 'लोकतंत्र को किसने रौंदा सब जानते हैं '

smriti irani thanks to rahul on his hitler remark
राहुल बोले मोदी 'हिटलर' तो स्मृति बोलीं- 'लोकतंत्र को किसने रौंदा सब जानते हैं '
राहुल बोले मोदी 'हिटलर' तो स्मृति बोलीं- 'लोकतंत्र को किसने रौंदा सब जानते हैं '

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम मोदी को तानाशाह बताने वाले बयान का करारा जवाब दिया है। स्मृति ने पलटवार करते हुए कहा है कि 'राहुल को भाजपा सरकार को तानाशाह की सरकार बताने से पहले अपनी पार्टी का इतिहास देखना चाहिए। इस विषय पर बात करने के लिए राहुल गांधी 42 साल लेट हैं, क्योंकि 'हिटलर' से कौन प्रेरित है यह बताने की जरूरत नहीं है। इमरजेंसी किसने लगाई और लोकतंत्र को किसने रौंद डाला यह सभी को पता है।'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भविष्य धूमिल है अपने देश का नहीं। शुक्रवार देर रात उन्होंने ट्वीट कर राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आपने जो कुछ भी किया है उसके लिए आपको भाजपा की ओर से धन्यवाद। दरअसल राहुल गांधी ने बैंगलुरू में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार को 'तानाशाह' वाली सरकार बताया था। राहुल ने अपने शुक्रवार के बयान में कहा कि हिटलर ने एक बार कहा था 'वास्तविकता पर अपनी अच्छी पकड़ बनाए रखो, ताकि तुम जब चाहो उसमें बदलाव कर सको।' आज ऐसा ही हो रहा है।

मोदी के साथी भी उनसे खाते हैं खौफ़ 

राहुल गांधी ने कहा था कि 'भाजपा झूठ को छिपाने की कोशिश कर रही है, जिससे वह भारत एक बार फिर राजतंत्र को वापस ला सके। इतना सब करने के साथ वह चाहती है कि उससे कोई सवाल न करे।  प्रधानमंत्री मोदी एक तानाशाह हैं और उनके साथी भी उनके खिलाफ आवाज उठाने से खौफ खाते हैं। वह एक ऐसे राजा की तरह हैं, जिसकी असलियत सब जानते हैं पर उनके आस-पास के लोग उन्हें कुछ कहने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं।' 

 

Created On :   22 July 2017 6:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story