इस सांप ने महज 27 सेकेंड में उगले 9 अंडे, देखिए VIDEO

इस सांप ने महज 27 सेकेंड में उगले 9 अंडे, देखिए VIDEO

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। आपने सांप को अंडे निगलते हुए तो देखा होगा, लेकिन अंडे उगलते शायद ही कभी देखा और सुना हो। इस वीडियों में देख सकते हैं कि जैसे ही सांप को पकड़ा गया, उसने निगले हुए अंडे एक-एक कर उगलने शुरु कर दिए। सांप ने एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 9 अंडे महज 27 सेकेंड में उगल दिए। दरअसल मरेगांव में रहने वाले श्यामराव चुधरी के घर में बुधवार सुबह एक सांप घुसा। जिसने पहले तो घर में पाली हुई दो मुर्गियों को डंस लिया। इसके बाद उसकी नजर मुर्गियों के अंडों पर गई। एक मुर्गी ने 9 अंडे दिए थे। सांप ने एक एक कर सभी नौ अंडे निगल लिए थे।

जैसे ही श्यामराव ने घर में सांप देखा, उसके हाथ पांव फूल गए। श्यामराव ने तुरंत सर्पमित्र उमेश सिंह झिरे को फोन लगाकर घर बुलाया। झिरे ने कुछ ही मिनटों में सांप को काबू किया। उन्होंने जैसे ही सांप को पूंछ के हिस्से से पकड़कर घुमाना शुरु किया, सांप ने गटके हुए अंडे उगलने शुरु कर दिए। गांववालों को जैसे ही पता लगा वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। हालांकि इस मौके पर सर्पमित्र झिरे ने सांप को लेकर गांववालों के मन से कई भ्रांतियां दूर कर दी। इसके बाद सर्पमित्र उमेशसिंह झिरे और तन्मय झिरे ने वन विभाग के माध्यम से सांप को जंगल में छोड़ दिया।

Created On :   5 July 2018 4:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story