नागपुर में तैयार हो रहा ‘स्नेक फ्रेंड्स’ App, ऐसे मिलेगी मदद 

Snake Friends app will ready in Nagpur
नागपुर में तैयार हो रहा ‘स्नेक फ्रेंड्स’ App, ऐसे मिलेगी मदद 
नागपुर में तैयार हो रहा ‘स्नेक फ्रेंड्स’ App, ऐसे मिलेगी मदद 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर शहर में अब सांप से बचने के लिए एक एप तैयार किया जा रहा है। आने वाले दिनो में सांप पकड़ने के लिए आपकी मदद करेगा समार्ट फोन, जिसमें App के जरिए स्नेक फ्रेंड्स को खोजना आसान होगा। जिसे बनाने के लिए स्नेक फ्रेंड्स App के डेवलपर्स मदद कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस App की सफल टेस्टिंग दो बार हो चुकी है। अब वन विभाग से अधिकृत और सही स्नेक फ्रेंड्स की सूची मांगी गई। हालांकि वो सूची उन्हें अब तक नहीं मिल सकी है। सूची मिलते ही महीने भर के भीतर App लॉन्च किया जा सकेगा।

App बनाने में स्नेक फ्रेंड्स की मदद

विदर्भ स्नेक फ्रेंड्स समिति के सदस्य राकेश भोयर के मुताबिक ठाणे और पुणे से स्नेक फ्रेंड्स ने App बनाने में उनकी मदद की है। जिसका एक छोटा सर्वर भी तैयार किया गया। लेकिन नागपुर और आस-पास के जिलों को जोड़ने के लिए बड़े सर्वर की जरूरत है। जिसके लिए उन्होंने मदद मांगी है।

मददगार साबित होगा App

इसके पहले बारामति के युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमोल जाधव ने स्नेक फ्रेंड्स नामक App तैयार किया है। जिसे 6 महीने के भीतर 7 हजार लोगों ने डाउनलोड किया। जिसमें 3 हजार स्नेक फ्रेंड्स के मोबाइल नंबर है। इसी तर्ज पर विदर्भ में भी App बनाया जा रहा है। जो लोगों के लिए मददगार साबित हो सकता है।

Created On :   31 Aug 2017 4:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story