स्नान पर्व और पंच महायोग, 10 साल बाद इस वर्ष 2018 में है यह शुभ संयोग

Snana parva and Pancha Maha Yoga In 2018 with Makar sankranti
स्नान पर्व और पंच महायोग, 10 साल बाद इस वर्ष 2018 में है यह शुभ संयोग
स्नान पर्व और पंच महायोग, 10 साल बाद इस वर्ष 2018 में है यह शुभ संयोग

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2007 के बाद इस वर्ष नए साल की शुरुआत भी सोमवार से हो रही है। अर्थात पूरे दस साल बाद साल 2018 सोमवार के दिन शुरू हो रहा है। शुभ दिन पर नए साल की शुरूआत शुभ मानी जा रही है। साथ ही पंच महायोग का संयोग भी उत्तम संकेत दे रहा है। विद्वान इसे बहुत ही अच्छा मान रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये पूरा साल ही जातकों के लिए के मंगलकारी हाेगा। हालांकि ग्रह नक्षत्रों के अनुसार ही इसका फल अलग-अलग देखने मिलेगा। फिर भी इसे अन्य बीते वर्षाें की तुलना में लाभकारी बताया जा रहा है।

 

फलदायी हैं इस माह में पड़ रहे पर्व

 

इस दिन शुक्ल और आनंद योग के साथ ही अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। शुक्र शनि व सूर्य लग्न भाव में अवस्थित हैं। इसे हिंदू धर्म शास्त्रों में अति उत्तम माना गया है। यह आने वाले समय के लिए शुभ संकेत है। बताया जा रहा है कि ऐसा संयोग बहुत ही कम बनता है। इस वर्ष शिव के साथ ही विष्णुदेव की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी। पंचयाेग के साथ ही विशेष स्नान पर्व भी जनवरी माह में ही पड़ रहे हैं जो कि और भी फलदायी है। 

 

विष्णु-शिव की उपासना का माह

14 जनवरी को सूर्य धनु को छोड़कर मकर में प्रवेश करेंगे जो कि शनि की राशि है। उदया तिथि के अनुसार मकर संक्रांति 15 जनवरी की मनाई जाएगी। यह ऋतु परिवर्तन का संकेत है। इस माह में मौनी अमावस्या 16 जनवरी को है। इस दिन भी मौन स्नान अति पुण्यकारी है। इस हिसाब से पूरा माह विष्णु-शिव की उपासना का है। जिसे अति उत्तम माना गया है। 


प्रमुख स्नान पर्व
पौष पूर्णिमा- 2 जनवरी मंगलवार 
मकर संक्रंति 14/15 जनवरी रविवार-सोमवार  
मौनी अमावस्या-  16 जनवरी  मंगलवार 
वसंत पंचमी- 22 जनवरी  सोमवार 
माघी पूर्णिमा- 31 जनवरी  बुधवार 

Created On :   22 Dec 2017 4:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story