तो इस कारण सेल्फी लेते समय लड़कियां बनाती हैं पाउट

So this is the reason, why girls make pout while taking selfies
तो इस कारण सेल्फी लेते समय लड़कियां बनाती हैं पाउट
तो इस कारण सेल्फी लेते समय लड़कियां बनाती हैं पाउट

डिजिटल डेस्क ।  आपने अक्सर देखा होगा कि लड़कियां आजकल पाउट बनाकर अजीब-अजीब तरह के पोज़ देकर फोटो खिंचवाती हैं। सेल्फी लेते समय लड़कियों का कैमरा ऑन होने से पहले उनका पाउट बनकर तैयार हो जाता है। लड़कियां चाहे अकेली हो या ग्रुप में। सेल्फी लेते समय वो पाउट जरूर बनाती हैं और लड़कों के मन में अक्सर इसको लेकर सवाल आते हैं कि आखिर लड़कियां पाउट क्यों बनाती हैं, लेकिन घबराहट के कारण वो लड़कियों से इसका कारण पूछ नहीं पाते। तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि लड़कियां सेल्फी लेते समय़ पाउट क्यों बनाती है। 

                                

 

खुद को दिखाना चाहती हैं सबसे अलग

लड़कियां अपने को दूसरी लड़कियों से अलग दिखाने के लिए कई तरह के एक्सपेरिमेंट्स करती रहती हैं। लड़कियां चाहती हैं कि वो दूसरी लड़कियों के मुकाबले ज्यादा खूबसूरत और एट्रेक्टिव लगे। इसके लिए वो सेल्फी लेते समय पाउट का सहारा लें। उन्हें लगता है कि वो पाउट बनाकर खुद को सबसे अलग दिखा सकती हैं। 

खास दिखने की चाहत

कुछ लड़कियां स्माइल की जगह पाउट फेस इसलिए बनाती हैं, क्योंकि पाउट बनाते समय उनके चेहरे के फीचर्स जैसे-जौ लाइन, लिप्स और आईज़ हाइलाइट होती हैं। जो उनकी सेल्फी को एट्रेक्टिव और खूबसूरत बनाती है। 

                                  

 

ट्रेंड को करती हैं फॉलो

कुछ लड़कियां सेल्फी लेते समय पाउट इसलिए बनाती है, क्योंकि आजकल सेल्फी के दौरान पाउट बनाना एक फैशन और ट्रेंड बन गया है। इसी ट्रेंड को फॉलो करने के लिए लड़कियां सेल्फी के दौरान पाउट बनाती हैं। 

                                

 

सेल्फी लेते लड़कियों के दिमाग में चलती है ये बातें

- हर लड़की सोचती है कि जब वो अपनी सेल्फी को सोशल मीडिया पर अपलोग करेगी तो कितने लोग उसे लाइक करेंगे।

- सेल्फी लेते वक्त लड़कियां सोचती हैं कि कैसे लें बेस्ट सेल्फी।

- लड़कियां सेल्फी लेते वक्त अक्सर अपनी तुलना अपनी पसंदीदा अभिनेत्री से करती हैं और सोचती हैं कि वो काफी हद तक उसकी तरह लग रही हैं।

- अधिकतर लड़कियों को लगता है कि वो फेस के लेफ्ट साइड से ज्यादा क्यूट लगती हैं। इसलिए वो उसी साइड से सेल्फी लेती हैं।

- अगर लड़कियों की नेचुरल सेल्फी अच्छी आ भी रही हो फिर भी वो सोचती हैं कि अगर वो इसमें एडिटिंग करेंगी तो कैसी लगेंगी।

- लड़कियां ग्रुप फोटो लेते वक्त सोचती हैं कि कहीं वो सबसे बेकार और मोटी ना लगे। इसलिए वो ग्रुप फोटो से बचती हैं।

- लड़कियों को जब लगता है कि वो अच्छी लग रही हैं वो सिर्फ उसी वक्त सेल्फी लेती हैं।

- लड़कियों को जब लगता है कि ये फोटो उनकी बहुत अच्छी आई है तो उसे को कम से कम 4 लोगों को जरूर टैग करती है।

 

 

Created On :   11 Jan 2018 2:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story