सोशल मीडिया वायरल: जानें सर्दी में नहाने के ये आलसी उपाय 

social media viral Learn these lazy baths style in winter
सोशल मीडिया वायरल: जानें सर्दी में नहाने के ये आलसी उपाय 
सोशल मीडिया वायरल: जानें सर्दी में नहाने के ये आलसी उपाय 

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सर्दी के मौसम में रजाई का साथ सारे ऐसो आराम से कहीं ज्यादा बढ़कर है। सर्दी में रजाई के अंदर का अपना एक अलग ही मजा है। लेकिन जनवरी की कड़कड़ाती सर्दी में यदि आपको को कोई रजाई से उठने की बात कह दे तो सबसे बड़ा दुश्मन लगता है। ऐसे में यदि मम्मी रजाई खीच कर नहाने के लिए कह दें तो मानों छाती पर सांप  लोट जाते हैं। ठंड के मौसम में नहाना किसी जंग के बराबर ही लगता है।

घबराइए मत आज कल सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफार्म बनता जा रहा है जहां हर समस्या का समाधान उपलब्ध है। देश भर में कड़कड़ाती ठंड के बीच सोशल मीडिया पर नहाने के कई अजीबो-गरीब तरीके खूब वायरल हो रहे हैं। आइए हम आपको बताते हैं सर्दी में नहाने के ये कुछ आलसी उपाय....

1- छींटक स्नान
 जैसे-जैसे कड़कड़ाती ठंड बढ़ती जाती है इस स्नान को अपनाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होता चला जाता है। छींटक स्नान समय बचाने और ठंड से बचने दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस तरह के स्नान में हाथ में पानी के कुछ छींटे लेकर इस तरह मुंह पर लगाते हैं कि कहीं ज्यादा पानी आपके मुंह पर न लग जाए और आपको सर्दी न लगे। झट से हो जाने वाले इस स्नान की लोकप्रियता युवाओं में बहुत ज्यादा है।
 

                                                                                                                                              

                                                                       

2- नल नमस्कार स्नान
जब सर्दी अपने चरम पर हो। तेज हवाएं और कुहरे के बीच अगर आपसे कोई नहाने के लिए कह दे तो ऐसे में आपके लिए इस तरह का स्नान बहुत ही सार्थक होगा। नल नमस्कार स्नान में आप अपने बाथरूम में जाकर अपने नल को नमस्कार कर लें आपके स्नान हो जाएंगे।

                                                                        


3- जल स्मरण स्नान 
कड़कड़ाती सर्दी में रजाई में लेटे हुए ही आप स्नान कर सकते हैं। यह एक उच्च कोटी का स्नान है। यह स्नान उन लोगों के लिए काफी सार्थक है जो रजाई में लेटे-लेटे ही सारा काम निपटा लेते हैं। इस स्नान में आपको बाथरूम में भी जाने की जरूरत नहीं है। जल स्मरण स्नान में आप रजाई में लेटे ही जल का स्मरण कर ले और अनुभव करें कि आपने स्नान कर लिया है।                    
                                                                      


4- स्पर्श स्नान
जनवरी की सर्दी में स्नान का सबसे उपयोगी और आसान तरीका स्पर्श स्नान है। इस तरह के स्नान में सबसे पहले आपको उस व्यक्ति को खोजना है जिसने स्नान किया हो। स्नान किए हुए व्यक्ति को आपको बस स्पर्श करना है। जैसे ही आपने उस व्यक्ति को स्पर्श किया आपके स्नान सफल हुए। आजकल इस तरह का स्नान भी खूब उपयोग किया जा रहा है।  

                                                                      
 

Created On :   7 Jan 2018 2:46 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story